1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत मामले में सीबीआई को मोसाद, शिन बेथ की मदद लेनी चाहिए : सुब्रमण्यम स्वामी

सुशांत मामले में सीबीआई को मोसाद, शिन बेथ की मदद लेनी चाहिए : सुब्रमण्यम स्वामी

 Written By: IANS
 Published : Aug 20, 2020 09:30 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 09:30 pm IST

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में दुबई लिंक की ओर इशारा किया है और उन्होंने कहा कि सीबीआई को इस मामले में पहले हुए हाई-प्रोफाइल मौतों से मदद लेनी चाहिए।

sushant singh rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM/SUSHANTSINGHRAJPUT1

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में दुबई लिंक की ओर इशारा किया है और उन्होंने कहा कि सीबीआई को इस मामले में पहले हुए हाई-प्रोफाइल मौतों से मदद लेनी चाहिए, जिनमें सुपरस्टार श्रीदेवी भी शामिल रही हैं। गुरुवार को स्वामी ने अपने एक ट्वीट में कहा, "इजरायल और यूएई संग राजनयिक संबंधों के चलते भारत के दुबई दादा लोग काफी परेशानी में हैं। सीबीआई को सुशांत, श्रीदेवी और सुनंदा की हत्या के मामलों पर जानकारी के लिए मोसाद और शिन बेथ की मदद लेनी चाहिए।"

फरवरी, 2018 को श्रीदेवी का निधन हुआ था। यह कहा गया कि दुबई के एक होटल के बाथटब में गिरकर डुबने के चलते उनकी मौत हो गई। 17 जनवरी, 2014 की रात को दिल्ली के एक होटल के कमरे में सुनंदा पुष्कर रहस्यमयी ढंग से मृत पाई गई थीं।

बुधवार को स्वामी ने सुशांत सिंह राजपूत मामले पर सीबीआई को जांच की जिम्मेदारी देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए ट्वीट किया, "सीबीआई जय हो।"

16 अगस्त को स्वामी ने ट्वीट कर सुशांत की मौत को हत्या करार दिया था। उन्होंने ट्विटर के सहारे बॉलीवुड, मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार पर तंज भी कसा था।

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन