1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Celebs On Insta: लॉकडाउन में जिम में समय बिता रहे हैं अमिताभ बच्चन, करण जौहर ने बच्चों से पूछे सवाल

Celebs On Insta: लॉकडाउन में जिम में समय बिता रहे हैं अमिताभ बच्चन, करण जौहर ने बच्चों से पूछे सवाल

 Published : May 16, 2020 12:24 pm IST,  Updated : May 16, 2020 04:09 pm IST

लॉकडाउन में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रह रहे हैं। वह आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

celebs on instagram- India TV Hindi
सेलिब्रिटीज ऑन इंस्टा Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करके फैन्स ने कनेक्टिड रहते हैं। कई बार तो वह इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैन्स से ढेर सारी बातें करते हैं। अपने दोस्तों और परिवार को मिस करते हुए उनके साथ पुरानी यादें ताजा करते रहते हैं। आइए आपको बताते हैं आज आपके फेवरेट सेलेब्स ने इंस्टाग्राम पर क्या शेयर किया।

अमिताभ बच्चन ने अपनी फोटो पोस्ट कर बताया कि वो जिम में समय बिता रहे हैं, लेकिन उनका जिम बाहर नहीं, घर पर ही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुछ समय पहले ही बेटी की मां बनी हैं। आज उनकी बेटी तीन महीने की हो गई है। शिल्पा ने बेटी के तीन महीने के होने पर बेटे वियान के साथ उनकी तस्वीर शेयर की है। फोटो में वियान बहन समीशा को माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं।

shilpa shetty instagram story
Image Source : INSTAGRAM/SHILPA SHETTYशिल्पा शेट्टी इंस्टाग्राम स्टोरी

दीपिका पादुकोण ने आमिर खान के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह फोटो 1 जनवरी 2000 की है जब आमिर उनके घर लंच के लिए आए थे। दीपिका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेजर थ्रोबैक 1जनवरी 2000। मैं 13 साल की थी। वह लंच कर रहे थे। दही और चावल। मुझे भूख लगी थी हमेशा की तरह लेकिन उन्होंने मुझसे पूछा नहीं और ना ही मैंने उन्हें कहा।

करण जौहर ने अपने बच्चों के साथ मस्ती करते वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में करण बेटे यश से सवाल पूछते हैं। करण जब यश से पूछते हैं कि हम कौन से देश में रहते हैं तो वह कहते हैं अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान। देखिए वीडियो:

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आज सुबह इंस्टाग्राम पर लाइव आए। जहां उन्होंने ट्रेडमिल पर वर्कआउट करते हुए फैन्स के साथ ढेर सारी बातें की।

आज डायरेक्टर फानी मजूमदार की पुण्यतिथि भी है। वह साथी, गूंद, हंग तूहा जैसी कई फिल्में बना चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन