1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Celebs on Insta: सूटकेस लेकर एयरपोर्ट जाने को तैयार हैं करण जौहर के बच्चे, देखें ये फनी वीडियो

Celebs on Insta: सूटकेस लेकर एयरपोर्ट जाने को तैयार हैं करण जौहर के बच्चे, देखें ये फनी वीडियो

 Published : May 23, 2020 08:12 am IST,  Updated : May 23, 2020 03:20 pm IST

लॉकडाउन में फैन्स से जुड़े रहने के लिए सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर खूबसूरत पोस्ट करते रहते हैं।

karan johar- India TV Hindi
करण जौहर ने शेयर किया बच्चों का वीडियो Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: आज हम आपको दिखाने वाले हैं कि आपके पसंदीदा सितारों ने इंस्टाग्राम पर क्या पोस्ट किया है। लॉकडाउन में फैन्स से जुड़े रहने के लिए सेलिब्रिटीज खूबसूरत पोस्ट करते रहते हैं। जिसमें सितारे वर्कआउट वीडियो से लेकर, फोटोशूट, पुरानी यादें और लॉकडाउन की अपनी रूटीन साझा करते रहते हैं।

बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर अपने जुड़वा बच्चों यश और रूही के वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दोनों बच्चे सूटकेस लेकर एयरपोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।

रिद्धिमा कपूर ने अपने पिता ऋषि कपूर की याद में एक फोटो शेयर की है। साथ में दिल वाला इमोजी बनाया है।

मलाइका अरोड़ा ने अपनी फोटो और वीडियो पोस्ट कर फैंस को बताया कि लॉकडाउन में उनका पूरा रुटीन बदल गया है। जिम के कपड़े काफ्तान में बदल गए हैं। ब्लो ड्राई हेयर उलझे बालों में और मेकअप से नो मेकअप लुक भी बदल गया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर सुहाना खान संग बचपन की फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने एंजेल लुक में अपनी फोटो शेयर की है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन