1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Celebs On Insta: परिणीति चोपड़ा को याद आए पुराने दिन, कटरीना ने शेयर की मुस्कुराती हुई तस्वीर

Celebs On Insta: परिणीति चोपड़ा को याद आए पुराने दिन, कटरीना ने शेयर की मुस्कुराती हुई तस्वीर

 Published : May 28, 2020 09:53 am IST,  Updated : May 28, 2020 09:16 pm IST

देखिए आपके फेवरेट बॉलीवुड और टीवी सेलिब्रिटी ने इंस्टाग्राम पर क्या शेयर किया है।

celebs on instagram- India TV Hindi
सेलेब्स ऑन इंस्टाग्राम Image Source : INSTAGRAM

लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सितारे घर पर ही समय बिता रहे हैं। इस दौरान कई सेलिब्रिटीज की पुरानी तस्वीरें वायरल भी हो रही हैं। सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। कभी अपने कुकिंग स्किल तो कभी पुरानी तस्वीरें तो कभी बच्चों की पुरानी तस्वीरें शेयर करते हैं। फिल्मों के कई साल पूरे होने पर भी सेलिब्रिटीज पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को भी पुराने दिन याद आ रहे हैं जब सोशल डिस्टेंसिंग जैसी चीजें नहीं हुआ करती थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बॉलीवुड के दोस्तों के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट, आलिया की बहन शाहीन, कटरीना कैफ, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर नजर आ रहे हैं। परिणीति ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा- दिन जब सोशल डिस्टेंसिंग नहीं हुआ करती थीं। साथ ही कटरीना ने सुबह 9 बजे पैन केक ऑर्डर किए थे।

parineeti chopra
Image Source : INSTAGRAMपरिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम स्टोरी

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर एक मुस्कुराते हुए सेल्फी शेयर की है। कैटरीना ने इंटाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर में कैप्शन के रूप में एक इमोजी का इस्तेमाल किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन