1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: अमेरिका में बास्केटबॉल मैच के दौरान दीपिका के अंदाज में 'घूमर' पर थिरकीं विदेशी चीयर लीडर्स

VIDEO: अमेरिका में बास्केटबॉल मैच के दौरान दीपिका के अंदाज में 'घूमर' पर थिरकीं विदेशी चीयर लीडर्स

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Jan 31, 2018 06:50 pm IST,  Updated : Jan 31, 2018 06:50 pm IST

'पद्मावत' को लेकर बेशक देशभर में खूब विवाद देखने को मिला। लेकिन जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों में उतरी दर्शक इसे देखने लिए बेताब हो गए। वहीं दूसरी ओर फिल्म को खूब सराहना भी हासिल हो रही है। हाल ही में नेशनल बास्केट बॉल एसोसिएशन (NBA) के मैच के दौरान...

Deepika Ghoomar- India TV Hindi
Deepika Ghoomar

नई दिल्ली: फिल्मकार संजय लीला भंसाली की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' को लेकर बेशक देशभर में खूब विवाद देखने को मिला। लेकिन जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों में उतरी दर्शक इसे देखने लिए बेताब हो गए। वहीं दूसरी ओर फिल्म को खूब सराहना भी हासिल हो रही है। इस फिल्म ने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशी दर्शकों को भी अपना दीवाना बना लिया है। बता दें कि केवल फिल्म की कहानी को ही नहीं बल्कि इसका गाना 'घूमर' भी खूब विवादों में रहा। बाद में तकनीकी मदद से इस गाने में दीपिका पादुकोण की कमर को भी ढक दिया गया। अब यह गाना विदेशों में भी खूब धूम मचा रहा है।

हाल ही में नेशनल बास्केट बॉल एसोसिएशन (NBA) के मैच के दौरान चीयर लीजर्स को 'घूमर' गाने पर बेहतरीन परफोर्मेंस देते हुए देखा गया। यह मैच शेरोलेट होर्नेट्स और मायामी हीट के बीच हुआ था। इस मैच में मौजूद सभी लोग विदेशी ही थे, लेकिन 'घूमर' पर पेश किया गया यह डांस सभी ने खूब एन्जॉय किया। यहां चीयर लीडर्स खूबसूरत लंहगा पहने दीपिका की तरह थिरकती हुई दिख रही हैं। इस डासं का एक वीडियो भी NBA द्वारा पेश किया गया है।

गौरतलब है कि भंसाली की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म पर श्री राजपूत करणी सेना ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसी कारण पूरे देशभर में फिल्म की रोक को लेकर हंगामा किया जा रहा है, हालांकि इस सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद 25 जनवरी को रिलीज कर दिया गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन