1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Chehre First Look Poster: अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की 'चेहरे' का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिवील, नई डेट भी हुई अनाउंस

Chehre First Look Poster: अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की 'चेहरे' का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिवील, नई डेट भी हुई अनाउंस

 Published : Nov 08, 2019 07:05 pm IST,  Updated : Nov 08, 2019 07:08 pm IST

इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन पहली बार स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे।

Chehre First Look poster: Amitabh Bachchan, Emraan Hashmi- India TV Hindi
'चेहरे' फिल्म में इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक Image Source : TWITTER

बॉलीवुड के बिग बी यानी की अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को फिल्म जगत में अपने 50 साल पूरे कर लिए। इस अवसर पर उनकी अपकमिंग मूवी 'चेहरे' का पहला पोस्टर लुक रिवील किया गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। 

इस पोस्टर में इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन नज़र आ रहे हैं। बिग बी का लुक काफी डिफरेंट है। सिर पर टोपी और घनी दाढ़ी की चोटी बनी हई है। दोनों काफी गंभीर दिखाई दे रहे हैं।

Bala Movie Review: दूसरों की नहीं, बल्कि खुद की सोच बदलने को मजबूर करती है आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला'

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की चेहरे 24 अप्रैल 2020 को रिलीज हो रही है। इसे रुमी जाफरी ने डायरेक्ट किया है, जबकि आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने प्रोड्यूस किया है। देखिए एक्टर्स का फर्स्ट लुक पोस्टर...'

कमल हासन के ऑफिस में रजनीकांत ने अपने गुरु बालाचंदर की प्रतिमा का किया अनावरण

इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन पहली बार स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे। बिग बी इस फिल्म के अलावा 'गुलाबो सिताबो' में भी दिखाई देंगे। इसमें आयुष्मान खुराना भी अहम भूमिका में हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन