Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'नागिन' के नए सीजन के साथ दिखेगी जाने माने सितारों की फौज, ये कलाकार भी कर रहे हैं वापसी

'नागिन' के नए सीजन के साथ दिखेगी जाने माने सितारों की फौज, ये कलाकार भी कर रहे हैं वापसी

Edited by: India TV Entertainment Desk Published : Apr 27, 2018 04:32 pm IST, Updated : Apr 27, 2018 04:32 pm IST

नागिन’ ने अपने हर सीजन में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। अब जल्द ही कलर्स चैनल पर इसके सीजन की इंतजार भी खत्म होने वाला है। लेकिन इसी के साथ अब शो में कुछ जाने माने सितारों की फौज भी दिखाई देने वाले हैं। नए सीजन में करिश्मा तन्ना, अनिता हसनंदानी और रजत टोकस नाग और नागिन के रूप में दिखाई देंगे।

Naagin- India TV Hindi
Naagin

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का लोकप्रिय धारावाहिक नागिन’ ने अपने हर सीजन में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। अब जल्द ही कलर्स चैनल पर इसके सीजन की इंतजार भी खत्म होने वाला है। लेकिन इसी के साथ अब शो में कुछ जाने माने सितारों की फौज भी दिखाई देने वाले हैं। नए सीजन में करिश्मा तन्ना, अनिता हसनंदानी और रजत टोकस नाग और नागिन के रूप में दिखाई देंगे। इस शो के साथ रक्षंदा खान और चेतन हंसराज की छोटे स्क्रीन पर वापसी हो रही है और उनके साथ पर्ल वी पुरी भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

अपनी भूमिका के बारे में रक्षंदा खान ने कहा, "'नागिन' लॉन्च होने के बाद मेरे मन में हमेशा लगता था कि मुझे इस शो में काम करना चाहिए। इसलिए अब मुझे अच्छा लगने लगा है, और मैं अब डेढ़ साल के बाद टेलीवीजन पर वापस आ रही हूं।"

पर्ल वी. पुरी ने कहा, "प्रारंभ से ही 'नागिन' की लक्षवेधक कहानी से दर्शकों को कुर्सी में चिपका के रखा है और मुझे इस तीसरे सीजन से जुड़ने की अत्यंत खुशी है। मुझे इस शो में लेने के लिए मैं एकता मैम, और बालाजी टेलीफिल्म की टीम का आभारी हूं। इस सीजन को सफल बनाने के लिए मैं ज्यादा से ज्यादा प्रयास करूंगा।" 'नागिन' का पहला सीजन देशभर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय शो में शामिल हो गया था।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement