1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कॉमेडियन कपिल शर्मा छोड़ रहे हैं कॉमेडी जॉनर? ‘द कपिल शर्मा शो’ का क्या होगा?

कॉमेडियन कपिल शर्मा छोड़ रहे हैं कॉमेडी जॉनर? ‘द कपिल शर्मा शो’ का क्या होगा?

 Published : Jan 17, 2018 03:57 pm IST,  Updated : Jan 17, 2018 03:57 pm IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा अब कॉमेडी नहीं बल्कि कुछ और करते नजर आएंगे।

Kapil Sharma - India TV Hindi
Kapil Sharma

नई दिल्ली: कपिल शर्मा का कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ गिरती हुई टीआरपी की वजह से बीच में ही रोकना पड़ा। कपिल और सुनील का विवाद हुआ जिसके बाद शो की टीआरपी गिर गई और कपिल की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद यह शो बीच में ही रोक दिया गया। शाहरुख, अनुष्का और अजय देवगन समेत कई सितारे शो से बिना शूटिंग किए ही लौट गए। शो बंद होने के बाद कपिल ने बैंग्लोर जाकर अपना आयुर्वेदिक उपचार कराया, और फिल्म ‘फिरंगी’ के साथ वापसी की। अब लोगों को फिर से कपिल के मशहूर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के रीलॉन्च का इंतजार था। लेकिन लगता है दर्शकों का दिल टूटने वाला है, क्योंकि कपिल छोटे पर्दे पर वापसी जरूर कर रहे हैं लेकिन स्पॉट ब्वॉय की खबर के मुताबिक सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला ये कार्यक्रम कॉमेडी शो नहीं होगा बल्कि एक गेम शो होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक कपिल अपनी करीबी दोस्त निकुंज मलिक के साथ यह शो करेंगे। याद दिला दें, निकुंज मलिक ने राहुल महाजन के स्वयंवर में हिस्सा लिया था।

सालों से अपनी कॉमेडी के जरिए लोगों का मनोरंजन करने वाले कपिल शर्मा को गेम शो में कितना पसंद करते हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल कपिल के फैंस यह सुनकर खुश हो सकते हैं कपिल गेम शो के साथ ही सही लेकिन छोटे पर्दे पर वापसी तो कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन