1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के खिलाफ नहीं चलेगा अवमानना का मामला, अटॉर्नी जनरल ने किया इनकार

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के खिलाफ नहीं चलेगा अवमानना का मामला, अटॉर्नी जनरल ने किया इनकार

 Published : Aug 23, 2020 08:16 pm IST,  Updated : Aug 23, 2020 08:16 pm IST

स्वरा भास्कर ने एक पैनल डिबेट में सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या फैसले पर टिप्पणी की थी, जिससे आहत होकर ये अर्जी लगाई गई थी।

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के खिलाफ नहीं चलेगा अवमानना का मामला- India TV Hindi
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के खिलाफ नहीं चलेगा अवमानना का मामला Image Source : INSTAGRAM SWARA BHASKER

अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्रट के खिलाफ कथित अशोभनीय टिप्पणी के लिए एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला शुरू करने के लिए मंजूरी प्रदान करने से इनकार किया ।

एजी वेणुगोपाल ने याचिकाकर्ता को लिखे लेटर में कहा है कि यह ट्वीट सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए "तथ्यात्मक" लग रहा है ये "संस्था पर हमला नहीं है।" अब याचिकाकर्ताओं ने इसकी अनुमति सॉलिसिटर-जनरल तुषार मेहता से मांगी है और उनके दफ्तर में अर्जी दी है। 

बता दें, स्वरा भास्कर ने एक पैनल डिबेट में सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या फैसले पर टिप्पणी की थी, जिससे आहत होकर ये अर्जी लगाई गई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन