1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस: आइसोलेशन के दौरान घर पर बर्तन धोते दिखे कार्तिक आर्यन और कटरीना कैफ

कोरोना वायरस: आइसोलेशन के दौरान घर पर बर्तन धोते दिखे कार्तिक आर्यन और कटरीना कैफ

 Published : Mar 23, 2020 09:57 pm IST,  Updated : Mar 23, 2020 09:57 pm IST

सेल्फ आइसोलेशन में रह रहे फिल्मी सितारे धुल रहे हैं बर्तन,  देखिए कटरीना कैफ और कार्तिक आर्यन के वीडियो।

कार्तिक आर्यन और...- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन और कटरीना कैफ

पूरी दुनिया में इस वक़्त कोरोना वायरस का क़हर जारी है, ऐसे में लोगों से गुज़ारिश की जा रही है कि वो घर पर ही रहे। सभी फ़िल्मी सितारे भी घर पर ही हैं और ख़ुद को व्यस्त रखने के लिए अलग अलग काम कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ बर्तन धोते दिख रही हैं। कटरीना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो भी पोस्ट किया है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये गये इस वीडियो में कटरीना ढेर सारे बर्तन सिंक में धोते हुए दिख रही हैं। वीडियो में वो कहती हैं कि उनकी हाउस हेल्प सेल्फ़ आइसोलेशन में हैं। इसलिए बर्तन ख़ुद धो रही हैं। कटरीना आगे मस्ती में कहती हैं कि इसके लिए वो उन लोगों को ट्यूटोरियल दे रही हैं, जो भूल गये होंगे। कटरीना पहले एक-एक करके बर्तन धोती हैं, फिर सिंक में पानी भरके सारे बर्तन उसमें डाल देती हैं। फिर एक-एक करके सिंक से निकालकर बर्तन धोकर रैक में रखती हैं। ताकि पानी कम बर्बाद हो।

देखिए बर्तन धोते हुए कटरीना का वीडियो-

कटरीना का ये वीडियो फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं, सिर्फ कटरीना ही नहीं कार्तिक आर्यन भी घर में खाली समय में बर्तन धो रहे हैं। कार्तिक ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्तन धोते हुए वीडियो पोस्ट किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन