1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड को हो सकता है 1300 करोड़ का नुकसान

लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड को हो सकता है 1300 करोड़ का नुकसान

 Published : Mar 31, 2020 01:48 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 02:19 pm IST

कोरोना वायरस की वजह से देशभर में कई मौतें हो चुकी है। इसकी वजह से लॉकडाउन की घोषणा की गई है जिसकी वजह से बिजनेस में भारी नुकसान हो रहा है।

bollywood industry loss- India TV Hindi
बॉलीवुड को नुकसान

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते दुनिया के कई हिस्सों को लॉकडाउन कर दिया गया है। भारत की हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री काफी बड़ी है। लॉकडाउन का असर इस पर बहुत ज्यादा पड़ने वाला है। यह नुकसान 1300 करोड़ तक का हो सकता है। मार्च, अप्रैल और मई में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली थी। मगर उन्हें अब उनकी रिलीज पर रोक लगा दी गई है।

ट्रेड एनालिस्ट ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात की। उन्होंने बताया एक फिल्म कितना पैसा कमा सकती है यह कई बातों पर निर्भर करती है। की फिल्म कितनी स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है, एक्टर कौन और कितने शो हैं। ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने बताया बीते दो सालों से हम लोग अप्रैल-जून तक 850-900 करोड़ तक का कलेक्शन कर लेते हैं। इस साल हम यह बिजनेस खोने वाले हैं।

बॉलीवुड पर महामारी का बहुत गहरा असर पड़ा है।  ईद वीकेंड पर हर साल बहुत अच्छा कलेक्शन होता है। इस साल 2020 ईद पर सलमान खान की राधे और अक्षय कुमार की लक्ष्मी बॉम्ब रिलीज होने वाली है। 2019 में भारत रिलीज हुई थी। फिल्म ने 150 करोड़ का कलेक्शन किया था रेस 3 ने 106.47 करोड़ का बिजनेस किया था। इस ईद के वीकेंड पर दोनों फिल्में 175 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं।

15 मार्च को फिल्म इंडस्ट्री ने फैसला लिया था कि 31 मार्च तक सभी शो, फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग रोक दी जाए। कोरोना वायरस के बढ़ते केस के चलते यह फैसला लिया गया था।  जिसके बाद 24 मार्च को पीएम मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। यह ल़कडाउन 14 अप्रैल तक रहेगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन