1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस: दर्जी को नहीं बुला पाईं तो नीना गुप्ता खुद ही सिलने लगीं पर्दे

कोरोना वायरस: दर्जी को नहीं बुला पाईं तो नीना गुप्ता खुद ही सिलने लगीं पर्दे

 Written By: IANS
 Published : Mar 24, 2020 09:51 pm IST,  Updated : Mar 24, 2020 09:51 pm IST

दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता भी घर में कपड़े सिलते हुए नजर आईं। 

neena gupta- India TV Hindi
नीना गुप्ता ने शेयर किया वीडियो

मुंबई: कोरोना वायरस के इस प्रकोप के दौरान सेल्फ-क्वारेंटाइन में रहते हुए बॉलीवुड सेलेब्रिटीज बर्तन धोने से लेकर घर की साफ-सफाई तक हर काम को खुद ही अंजाम दे रहे हैं। दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता भी घर में कपड़े सिलते हुए नजर आईं। 

मुक्ते श्वर में अभी अपने घर में समय बिता रहीं नीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने घर के पर्दे सिलते हुए नजर आ रही हैं। नीना यह काम फिलहाल खुद ही कर रही हैं, क्योंकि चारों ओर कोविड-19 के इस खतरे के बीच वह दर्जी को बुलाने में असमर्थ रहीं।

नीना ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "अरे यार कच्ची हो गई सबके सामने।"

इस वीडियो में वह लोगों को अपने स्कूल के दिनों में होम सांइस की कक्षाओं के बारे में भी बताती नजर आ रही हैं, जहां पर उन्होंने सिलाई करना सीखा था।

अभिनय की दिशा में काम की बात करें, तो नीना आने वाले समय में नेटफ्लिक्स के शो 'मसाबा मसाबा' में अपनी बेटी मसाबा के साथ नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन