1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जबरदस्त TRP के बावजूद ‘सावधान इंडिया’ को रातों-रात बंद करने का हुआ फैसला, जानिए क्या है बड़ी वजह

जबरदस्त TRP के बावजूद ‘सावधान इंडिया’ को रातों-रात बंद करने का हुआ फैसला, जानिए क्या है बड़ी वजह

 Published : Mar 09, 2018 04:26 pm IST,  Updated : Mar 09, 2018 04:26 pm IST

पिछले लंबे वक्त से खूब टीआरपी बटोर रहे 'सावधान इंडिया' को अब रातों-रात बंद करने का फैसला लिया गया है। खबरों के मुताबिक चैनल 'स्टार भारत' ने शो के मेकर्स को इसकी शूटिंग रोकने का आदेश दिया है। बता दें इस शो को 8 अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस मिलकर चलाते है।

Savdhaan India- India TV Hindi
Savdhaan India

नई दिल्ली: छोटे पर्दे के हिट शो 'सावधान इंडिया' के फैंस के लिए अब एक ऐसी खबर आई है जिसे जानकर वह हैरान रह जाएंगे। पिछले लंबे वक्त से खूब टीआरपी बटोर रहे इस शो को अब रातों-रात बंद करने का फैसला लिया गया है। खबरों के मुताबिक चैनल 'स्टार भारत' ने शो के मेकर्स को इसकी शूटिंग रोकने का आदेश दिया है। बता दें कि इस शो को 8 अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस मिलकर चलाते हैं। लेकिन अब अचानक शो को बंद करने के निर्देश से इसके क्रू मेंबर्स और कास्ट को बड़ा झटका लगा है। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि चैनल को लंबे समय से इस शो को लेकर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले साल चैनल 'लाइफ ओके' को 'स्टार भारत' के तौर पर रीलॉन्च किया गया था। इसी के साथ एक नई पॉलिसी का भी चुनाव किया गया। इसके अंतर्गत ऐसे शोज को चुना जाना था, जिसे शहरी लोगों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पसंद किया जाए। हालांकि पॉलिसी काम भी कर गई और 'स्टार भारत' टीआरपी के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गया।

लेकिन अब 'सावधान इंडिया' को खराब कमेंट्स के कारण बंद करने का निर्णय लिया गया है। खबरों के मुताबिक इसमें क्राइम स्टोरीज को पेश करने के तरीके की वजह से चैनल को आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं। गौरतलब है कि शो में अभिनेता सुशांत सिंह को होस्टिंग करते हुए देखा जाता है। इनके अलावा हितेन तेजवानी, पूजा गौर, दिव्या दत्ता और सिद्धार्थ शुक्ला जैसे सितारे भी गेस्ट के तौर पर इस शो को होस्ट करते हुए दिख चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन