1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dada Saheb Phalke Award: रजनीकांत ने पीएम मोदी के बधाई संदेश पर जताया आभार

Dada Saheb Phalke Award: रजनीकांत ने पीएम मोदी के बधाई संदेश पर जताया आभार

 Published : Apr 01, 2021 02:09 pm IST,  Updated : Apr 01, 2021 02:18 pm IST

दादा सहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजे जाने के बाद अभिनेता रजनीकांत ने आ रही बधाई संदेशों के लिए शुक्रिया कहा है।

रजनीकांत- India TV Hindi
रजनीकांत Image Source : TWITTER/RAJINIKANTH

दादा सहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजे जाने के बाद अभिनेता रजनीकांत ने उनके लिए आ रही बधाई संदेशों के लिए शुक्रिया कहा है। रजनीकांत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ दिए गए बधाई संदेश का आभार व्यक्त किया है। रजनीकांत ने पीएम के ट्वीट को कोट कर लिखा, ''सम्मानित और सबसे प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजे जाने पर काफी आनंद की अनुभूति हो रही है। पीएम नरेंद्र मोदी जी, आपको और भारत सरकार को मेरा हार्दिक धन्यवाद।"

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत को बधाई दी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में रजनीकांत की प्रशंसा की है और उन्हें अलग अलग पीढ़ियों का पसंदिदा स्टार बताया है, साथ में प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बहुमुखी व्यक्तित्व का इंसान भी बताया है। अपने ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने रजनीकांत को थलाइवा संबोधित करते हुए कहा है कि उन्हें दादा साहेब पुरस्कार मिलना प्रसंन्नता का विषय है। यह बेहद खुशी की बात है कि थलाइवा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें बधाई। 

उल्लेखनीय है कि पांच सदस्यों की ज्यूरी की बैठक में सर्वसम्मति से रजनीकांत को दादा साहेब भाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला लिया है। इस बारे में घोषणा करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा, ''हमे इस बात की खुशी है कि देश के सभी भागों से फिल्मकार, अभिनेता, अभिनेत्री, गायक, संगीतकार सभी लोगों को समय-समय पर दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिला। इस साल के लिए रजनीकांत के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार को घोषित करते हुए हुए हमें बेहद खुशी हो रही है।'' 

नई दिल्ली में पुरस्कार की घोषणा करते हुए, मंत्री ने कहा कि चुनाव सर्वसम्मति से ज्यूरी के सदस्यों द्वारा किया गया था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया। पांच सदस्यों की ज्यूरी में आशा भोसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन और सुभाष घई शामिल थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन