1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीनदयाल उपाध्याय की बायोपिक 'दीनदयाल: एक युगपुरुष' की शूटिंग शुरू

दीनदयाल उपाध्याय की बायोपिक 'दीनदयाल: एक युगपुरुष' की शूटिंग शुरू

 Published : Oct 27, 2018 06:51 pm IST,  Updated : Oct 27, 2018 06:52 pm IST

दीनदयाल की मौत से पर्दा उठाने के लिए एक फिल्म 'दीनदयाल: एक युगपुरुष' बन रही है।

Deendayal Upadhyaya biopic Deendayal Ek Yug Purush shooting starts- India TV Hindi
Deendayal Upadhyaya biopic Deendayal Ek Yug Purush shooting starts

नई दिल्ली: पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के वो सितारे थे जो अपनी चमक बिखेरने से ठीक पहले इस दुनिया से कूच कर गए। उनकी मौत आज भी एक रहस्य है। उनकी लाश मुग़ल सराय स्टेशन के नजदीक पटरियों पर पाई गई थी। दीनदयाल की मौत से पर्दा उठाने के लिए एक फिल्म 'दीनदयाल: एक युगपुरुष' बन रही है।

यह फिल्म आधी उनके जीवन पर आधारित होगी और आधी उनके मौत के रहस्य को उजागर करेगी। फिल्म के लेखक धीरज मिश्र हैं, जो इससे पहले कई बाओपिक बना चुके हैं, जिनमें से जय जवान जय किसान और चापेकर ब्रदर प्रमुख है।

बकौल धीरज इस फिल्म की पटकथा गहन अध्यन के बाद तैयार की गई है, जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवन से जुडी खास घटनाओं के अलावा उनके मौत के भी रहस्य को दिखाया जाएगा।

Deendayal Upadhyaya biopic Deendayal Ek Yug Purush shooting starts
Deendayal Upadhyaya biopic Deendayal Ek Yug Purush shooting starts

प्रसिद्ध कलाकार इमरान हसनी सीनियर दीनदयाल की भूमिका में हैं, जबकि निखिल पितले युवा दीनदयाल की भूमिका निभा रहे हैं। दीनदयाल जी आखिरी बार अपनी मुंहबोली बहन लता खन्ना के घर रुके थे. लता खन्ना की भूमिका वेटरन एक्ट्रेस अनीता राज कर रही हैं, जो लम्बे समय बाद रुपहले पर्दे पर दिखाई देंगी।

Deendayal Upadhyaya biopic Deendayal Ek Yug Purush shooting starts
Deendayal Upadhyaya biopic Deendayal Ek Yug Purush shooting starts

रामायण में सीता की भूमिका निभा चुकीं दीपिका चिखालिया पहली बार नकारात्मक किरदार निभा रही हैं। फिल्म की शूटिंग इलाहाबाद और उसके आस पास शुरू हो चुकी है। फिल्म को अगले साल रिलीज करने की योजना है।

फिल्म के निर्देशक मनोज गिरी हैं। निर्माता मणिकांत झा और रेशम साहू हैं। फिल्म में अनिल रस्तोगी दीनदयाल के मामा के भूमिका में हैं। फिल्म के बाकी कलाकार इस प्रकार हैं- अभय शुक्ला, शिप्रा रस्तोगी, अखिलेश जैन और बालेन्द्र सिंह।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन