Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या आलिया भट्ट और रणबीर कपूर करने जा रहे हैं शादी? दीपिका पादुकोण ने दिया हिंट

क्या आलिया भट्ट और रणबीर कपूर करने जा रहे हैं शादी? दीपिका पादुकोण ने दिया हिंट

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Nov 26, 2019 07:51 am IST, Updated : Nov 26, 2019 08:38 am IST

दीपिका पादुकोण ने इंटरव्यू में कहा कि आलिया भट्ट शादी करने जा रही हैं। क्या उन्होंने आलिया और रणबीर की शादी की हिंट दी है?

deepika padukone and alia bhatt- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट

दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट इस समय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं। दोनों ही अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में इंडियन सिनेमा के बेहतरीन सितारे मौजूद थे। इस इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने सभी के सामने कहा- आलिया शादी कर रही हैं। काफी समय से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें आ रही हैं। मगर दोनों सितारों ने इस पर चुप्पी साधी हुई है।

फिल्म कंपेनियन के इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, मनोज वाजपेयी सहित कई सितारे मौजूद थे। विजय से क्विज में पूछा गया वह इंडियन सिन्मा के किस एक्टर से सलाह लेना चाहेंगे। इसका जवाब देते हुए विजय ने कहा- काफी समय से आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण पर उनका क्रश है लेकिन दीपिका की तो अब शादी हो गई है। विजय अभी बात ही कर रहे थे इसी बीच दीपिका बोल पड़ीं आलिया भी शादी कर रही हैं।

दीपिका की इस बात के बाद आलिया ने उनसे कहा- एक्सक्यूज मी, तुमने यह घोषणा क्यों की? दीपिका बात साफ करते हुए कहा- यह सब उन्होंने  मजाक में बोला था और हंसी में उड़ा दिया। 

आपको बता दें पिछले कुछ महीनों से  खबरें आ रही हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी करने वाले हैं। दोनों के अफेयर की खबरें फिल्म ब्रह्मास्त्र के शुरू होने से आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी के फेक कार्ड भी वायरल हुए थे। जिसमें शादी की तारीख 22 जनवरी 2020 बताई गई थी।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement