1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'प्रभास 21' नहीं है दीपिका पादुकोण और प्रभास की अगली फिल्म का नाम, जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा

'प्रभास 21' नहीं है दीपिका पादुकोण और प्रभास की अगली फिल्म का नाम, जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा

 Published : Jul 20, 2020 01:17 pm IST,  Updated : Jul 20, 2020 01:21 pm IST

प्रभास की 21वीं फिल्म के चलते फैंस इसे 'प्रभास 21' के टाइटल से ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे, लेकिन एक्ट्रेस ने खुद बताया है कि फिल्म का टाइटल ये नहीं है।

Deepika Padukone and Prabhas sci fi film - India TV Hindi
'प्रभास 21' नहीं है दीपिका और प्रभास की साइंस फिक्शन मूवी का नाम Image Source : TWITTER: @TRENDSPRABHAS

वैजयंती मूवीज उत्तर भारत की टॉप अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और दक्षिण के सुपर स्टार प्रभास के साथ एक फिल्म बनाने जा रही है। इसका निर्देशन अश्विन नाग द्वारा किया जाएगा। बाहुबली फेम प्रभास की यह 21वीं फिल्म होगी। इस मूवी का नाम अभी तक डिसाइड नहीं हुआ है, लेकिन प्रभास की 21वीं फिल्म के चलते फैंस इसे 'प्रभास 21' के टाइटल से ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे, लेकिन एक्ट्रेस ने खुद बताया है कि मूवी का टाइटल ये नहीं है।

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि "फिल्म का टाइटल प्रभास 21 नहीं है, ये इसलिए हुआ क्योंकि ये प्रभास की 21वीं फिल्म होगी।" एक्ट्रेस ने ये भी बताया है कि ये मूवी तीन भाषाओं में रिलीज होगी- हिंदी, तमिल और तेलुगू।"

इस प्रोजेक्ट को लेकर निर्देशक अश्विन ने साझा किया, "मैं दीपिका को यह किरदार निभाता हुआ देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह कुछ ऐसा है जिसे इससे पहले किसी मुख्यधारा की अभिनेत्री ने नहीं किया है। यह सभी के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा। दीपिका और प्रभास की जोड़ी फिल्म में मुख्य भूमिका में रहेगी। मुझे लगता है उनकी ये कहानी आने वाले कुछ वर्षों तक दर्शकों के दिलों में ताजा रहेगी।"

प्रभास ने भी इस प्रोजेक्ट में दीपिका का स्वागत किया। वहीं, दीपिका भी इस साइंस फिक्शन मूवी के लिए एक्साइडेट हैं।

वहीं वैजयंती मूवीज के संस्थापक सी.अश्विनी दत्त ने कहा, "यह फिल्म हमारे लिए भारतीय सिनेमा इतिहास में अपनी जगह पक्की करने का एक सुनहरा अवसर है। यह ऐसी फिल्म होगी जैसी पहले कभी नहीं देखी गई होगी। इसमें बेहद ही टैलेंटेड कलाकार साथ नजर आएंगे।"

सह-निर्माता स्वप्ना दत्त और प्रियंका दत्त ने साझा किया, "यह फिल्म साइंस-फिक्शन शैली से संबंधित है और इस प्रोडक्शन हाउस में बनी सबसे रोमांचक फिल्मों में से एक होने की उम्मीद है।" बता दें कि अनुभवी निर्माता सी.अश्विनी दत्त द्वारा स्थापित वैजयंती मूवीज तेलुगु राज्यों में एक प्रसिद्ध नाम है।

बता दें कि प्रभास ने हाल ही में अपनी एक और मूवी 'राधे श्याम' का पहला लुक रिलीज किया। ये प्रभास की 20वीं फिल्म है, लेकिन उनके फैंस इतने एक्साइटेड थे कि फिल्म की घोषणा होने से पहले ही इसे 'प्रभास 20' टाइटल दे दिया। 

'राधेश्याम' नामक यह फिल्म राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है, जिसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यूवी क्रिएशन्स द्वारा निर्मित इस फिल्म से प्रभास और पूजा हेगड़े के पहले लुक को रिलीज किया गया। 

'राधेश्याम' एक बड़े बजट की फिल्म है और यह साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, जो फिल्म उद्योग के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "मेरे प्रशंसकों, यह आपके लिए है! उम्मीद करता हूं कि आपको पसंद आएगी।" प्रभास अभिनीत इस फिल्म में पूजा हेगड़े, भाग्यश्री, मुरली शर्मा, सचिन खेड़ेकर, प्रियदर्शी, साशा छेत्री, कुणाल रॉय कपूर और सथ्यन जैसे कलाकार नज़र आएंगे।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन