1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका-रणवीर की शादी में प्राइवेसी पर दिया जा रहा है खास ध्यान, मोबाइल फोन्स पर भी लगा बैन?

दीपिका-रणवीर की शादी में प्राइवेसी पर दिया जा रहा है खास ध्यान, मोबाइल फोन्स पर भी लगा बैन?

 Published : Aug 17, 2018 01:28 pm IST,  Updated : Aug 17, 2018 01:28 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लंबे वक्त से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हुए हैं। लेकिन हाल ही में फिल्मफेयर ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इस बात का खुलासा कर दिया है कि अब यह खूबसूरत जोड़ी शादी के बंधन में बंधने वाली है।

Deepika Padukone and Ranveer Singh- India TV Hindi
Deepika Padukone and Ranveer Singh

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लंबे वक्त से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हुए हैं। लेकिन हाल ही में फिल्मफेयर ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इस बात का खुलासा कर दिया है कि अब यह खूबसूरत जोड़ी शादी के बंधन में बंधने वाली है। खबरों के मुताबिक ये इसी साल 20 नवंबर को इटली में सात फेरे लेंगे। इसके साथ ही इनकी शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट भी सामने आ चुकी है। दरअसल कहा जा रहा है कि शादी में सिर्फ 30 लोगों को शामिल किया जाएगा। वैसे तो हर किसी के लिए यह दिन उसकी जिंदगी में सबसे ज्यादा खास होता है। लेकिन वहीं दूसरी ओर दीपिका और रणवीर ने प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखा है। (दीपिका और रणवीर की शादी की तारीख हुई फिक्स, नवंबर में इस दिन लेंगे सात फेरे)

Deepika Padukone and Ranveer Singh
Deepika Padukone and Ranveer Singh

हाल ही में खबर आई है कि निजता को ध्यान में रखते हुए रणवीर और दीपिका ने अपने मेहमानों से आग्रह किया है कि वह अपने साथ फोन या कैमरा ना लेकर आएं। दरअसल दीपिका नहीं चाहतीं कि उनकी शादी से जुड़ी कोई जानकारी या तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाए। इसके लिए सुरक्षा का भी काफी ध्यान रखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका और रणवीर चाहते हैं कि अपनी शादी की तस्वीरें वह खुद अपने चाहने वालों के साथ शेयर करें।

Deepika Padukone and Ranveer Singh
Deepika Padukone and Ranveer Singh

गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर इटली के लेक कोमो में सात फेरे लेंगे। यह इन दोनों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। दोनों के ही फैंस इन्हें दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हालांकि दीपिका या रणवीर की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Deepika Padukone and Ranveer Singh
Deepika Padukone and Ranveer Singh

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन