1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका ने विराट कोहली को दिया सेफ हैंड्स चैलेंज, पति से पहले अनुष्का ने डाला वीडियो

दीपिका ने विराट कोहली को दिया सेफ हैंड्स चैलेंज, पति से पहले अनुष्का ने डाला वीडियो

 Published : Mar 18, 2020 04:25 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 04:30 pm IST

अनुष्का शर्मा ने सेफ हैंड्स चैलेंज लेते हुए वीडियो पोस्ट किया है और लोगों से साफ-सुरक्षित रहने की अपील की है।

दीपिका और अनुष्का...- India TV Hindi
दीपिका और अनुष्का साबुन से अपने हाथ धोते हुए

कोरोना वायरस के कहर के दुनियाभर में बढ़ने की वजह से हर जगह सावधानियां बरती जा रही है। दुनियाभर के सिनेमाघर, स्कूल, कॉलेज, शूटिंग और कई बाजार तक बंद कर दिए गए हैं। कोरोना वायरस से बचाने के लिए कई सेलेब्रिटीज भी सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को अवेयर कर रहे हैं।

हाल ही में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से एक चैलेंज दिया गया जिसे स्वीकार करते हुए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस चैलेंज का नाम #SafeHandschallenge है। जिसे भी यह चैलेंज दिया जाएगा उसे मुंह पर मास्क लगाकर अपने हाथों को साबुन से धोकर ये चैलेंज पूरा करना है। यह चैलेंज WHO के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर टिडरोज की तरफ से बॉलीवुड की 2 अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण और प्रियंका चौपड़ा को दिया गया।

दीपिका पादुकोण ने इसी चैलेंज को स्वीकारते हुए ट्विटर पर हाथ धोते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में दीपिका वॉशरूम में मास्क लगाकर अपने हाथों को साबुन से धोती नजर या रही हैं। दीपिका ने इस चैलेंज के लिए स्विस टेनिस खिलाड़ी रोजर फे़डरर, फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टीनो रोनाल्डो और भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विराट कोहली को नॉमिनेट किया।

विराट ने तो अभी तक वीडियो नहीं शेयर किया है लेकिन अनुष्का शर्मा ने सेफ हैंड्स चैलेंज लेते हुए वीडियो पोस्ट किया है और लोगों से साफ-सुरक्षित रहने की अपील की है।

anushka sharma is using hand wash
अनुष्का शर्मा हैंड वाश का इस्तेमाल करते हुए 

कोरोना वायरस से संक्रमण रोकने के लिए चल रहे इस #SafeHandsChallenge को दीपिका और अनुष्का के अलावा सचिन तेंदुलकर और रिद्धिमा कपूर ने भी एक्सेप्ट किया और अपने हैंड वॉश वीडियो को शेयर किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन