1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: जब वेटर के साथ लिफ्ट में फंसी दीपिका पादुकोण, रिएक्शन देख हो जाएंगे लोटपोट

VIDEO: जब वेटर के साथ लिफ्ट में फंसी दीपिका पादुकोण, रिएक्शन देख हो जाएंगे लोटपोट

 Published : Apr 21, 2017 12:03 pm IST,  Updated : Apr 21, 2017 12:03 pm IST

हाल ही में दीपिका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह किसी अंजान लड़के के साथ लिफ्ट में दिखाई दे रही हैं। इस बीच लिफ्ट की लाइट भी ऑफ हो गई, इसके बाद जो हुआ वो देखकर आप यकीनन हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

deepika padukone- India TV Hindi
deepika padukone

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों आगामी फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। लेकिन इसी दौरान दीपिका के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसकी वजह से उनके फैंस दंग रह गए। हाल ही में दीपिका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह किसी अंजान लड़के के साथ लिफ्ट में दिखाई दे रही हैं। वह करीब 2 घंटे तक लिफ्ट में इस लड़के के साथ फंसी रहीं। सिर्फ इतना ही नहीं इस बीच लिफ्ट की लाइट भी ऑफ हो गई, इसके बाद जो हुआ वो देखकर आप यकीनन हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

सोनू निगम के अजान विवाद पर बोलीं रवीना टंडन

दरअसल यह हादसा दीपिका के साथ एक कोका कोला के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान दिखाया गया है। इन दिनों दीपिका एक एड फिल्म में नजर आ रही हैं। इसमें वह एक लिफ्ट के अंदर फंस जाती हैं और उनके साथ इसमें होटल का एक वेटर भी दिखाई दे रहा है। अक्सर लिफ्ट में फंस जाने पर लोगों को परेशान होते देखा है, लेकिन दीपिका तो इसमें क्रेजी अंदाज में नजर आ रही हैं। उम्मीद है कि यह नया एड उनके फैंस को बेहद पसंद आएगा।

दीपिका फिलहाल संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहीद कपूर और रणवीर सिंह भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। दीपिका को पिछली बार फिल्म ट्रिपल 'एक्स: द रिटर्न ऑफ जैंडर केज' में देखा गया था। इस फिल्म से उन्होंने अपनी हॉलीवुड की पारी शुरु कर दी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन