1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब दीपिका ने भी इरफान खान के जल्दी ठीक होने की दुआ मांगी

अब दीपिका ने भी इरफान खान के जल्दी ठीक होने की दुआ मांगी

 Published : Mar 12, 2018 11:41 pm IST,  Updated : Mar 12, 2018 11:41 pm IST

इरफान खान की बीमारी को लेकर पिछले काफी वक्त से सुर्खियां बनी हुई है। जहां एक उनकी इस ‘दुर्लभ बीमारी’ को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर फिल्मी हस्तियां लगातार उनके लिए दुआ करने का आग्रह कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने...

Irrfan Khan - India TV Hindi
Irrfan Khan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की बीमारी को लेकर पिछले काफी वक्त से सुर्खियां बनी हुई है। जहां एक उनकी इस ‘दुर्लभ बीमारी’ को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर फिल्मी हस्तियां लगातार उनके लिए दुआ करने का आग्रह कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इरफान के जल्द सेहतमंद होने की कामना की है। गौरतलब है कि इरफान ने खुद बताया है कि वह एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। वह पिछले दो सप्ताह से काम भी नहीं कर पा रहे हैं।

इरफान की खराब सेहत पर दीपिका ने संवाददाताओं कहा, " हम सबको ईश्वर से सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना करनी ही चाहिए। अगर उनकी (इरफान की) सेहत इस वक्त ठीक नहीं है तो हमें प्रार्थना करनी चाहिए, सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि सभी के लिए। मैं हमेशा अपने लिए और अपने आसपास के लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं। पिछले कुछ सप्ताह मेरे लिए भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण रहे हैं, मुझे लगता है कि हम सभी को प्रार्थना करनी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "सच बताऊं तो इस समय मुझे नहीं पता इरफान कहां पर है और उनके साथ क्या हुआ है। जैसा की उन्होंने निवेदन किया है कि थोड़े समय बाद वह खुद बताएंगे कि उनके साथ क्या हुआ है, इसलिए उन्हें हमें फिलहाल थोड़े समय के लिए अकेला छोड़ना चाहिए। हमें उनकी निजता का सम्मान करना चाहिए।" इरफान ने कुछ दिनों पहले अपनी दुर्लभ बीमारी का जिक्र किया था और लोगों से अटकलें न लगाने का आग्रह भी किया। बता दें कि दीपिका और इरफान 'पीकू' के बाद विशाल भारद्वाज की फिल्म में नजर आएंगे। हालांकि, इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन