1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Selfish हैं दीपिका पादुकोण!

Selfish हैं दीपिका पादुकोण!

 Written By: IANS
 Published : Nov 04, 2015 12:00 am IST,  Updated : Nov 04, 2015 12:05 am IST

मुंबई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा है कि अभिनय के मामले में वह स्वार्थी बन जाती हैं। दीपिका ने अपनी आगामी फिल्म 'तमाशा' के गीत 'वाट वाट वाट' को जारी किए जाने के मौका पर

Selfish हैं दीपिका पादुकोण!- India TV Hindi
Selfish हैं दीपिका पादुकोण!

मुंबई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा है कि अभिनय के मामले में वह स्वार्थी बन जाती हैं। दीपिका ने अपनी आगामी फिल्म 'तमाशा' के गीत 'वाट वाट वाट' को जारी किए जाने के मौका पर कहा, "हम सभी हर फिल्म के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन जब मैं पूरी तस्वीर देखती हूं तो एक कलाकार के रूप में मैं पूरी तरह स्वार्थी हूं।"

दीपिका इस साल अपनी फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित हैं।

इसे भी पढ़े:- दीपिका पादुकोण ने पूरी की ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग

अभिनेत्री ने कहा, "इससे पहले 'पीकू' प्रदर्शित हुई। अब 'तमाशा' और उसके बाद 'बाजीराव मस्तानी' प्रदर्शित होगी। इसलिए एक कलाकार के रूप में, मैं बहुत खुश हूं।"

फिल्म 'तमाशा' के बारे में उन्होंने कहा, "फिल्म परंपरागत ढाचे को तोड़ते हुए, अलग तरह की परेशानियां व्यक्त की गई हैं, और मुझे लगता है कि इससे हम अलग तरह के किरदार की मनोदशा व्यक्त कर रहे हैं।"

इस फिल्म में दीपिका के साथ रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

रणबीर और दीपिका ने एक साथ दो फिल्मों 'ये जवानी है दिवानी' और 'बचना ए हसीनों' में साथ काम किया हैं। अब यह दोनों इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'तमाशा' के लिए तैयार हैं। यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है। फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

इसके अलावा दीपिका अपनी आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भी अहम किरदारों नजर आएंगे। इस फिल्म में दीपिका ने बाजीराव की दूसरी पत्नी मस्तानी का किरदार निभाया है।

अगली स्लाइड में देखिए दीपिका की फिल्म 'तमाशा' का नया गाना:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन