1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन: दीपिका पादुकोण ने कच्चे आम को बताया सबसे बेहतर, जानिए क्यों

लॉकडाउन: दीपिका पादुकोण ने कच्चे आम को बताया सबसे बेहतर, जानिए क्यों

 Published : May 03, 2020 02:04 pm IST,  Updated : May 03, 2020 02:04 pm IST

दीपिका ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका कच्चे आम के प्रति प्रेम साफ देखा जा सकता है। 

Deepika padukone- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण ने शेयर की कच्चे आम की फोटो Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका कच्चे आम के प्रति प्रेम साफ देखा जा सकता है। फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम पर 'छपाक' की अभिनेत्री द्वारा साझा की गई तस्वीर में कच्चे कटे आम से भरा एक प्लेट नजर आ रहा हैं, जिस पर लाल मिर्च छिड़का हुआ है।

तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, "तुम बस बाकी सभी चीजों की तुलना में सबसे अच्छे हो। किसी से भी बेहतर, जिससे मैं अभी तक मिली हूं।"

इस पोस्ट पर अभी तक 42,6590 लाइक्स मिल चुके हैं, वहीं 3262 से अधिक लोग कमेंट कर चुके हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन के बाद एक ब्लैक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने क्रमश #Rishikaoor और #Irrfankhan लिखा था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन