1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अगली फिल्म की शूटिंग से पहले योग सीख रही हैं दीपिका पादुकोण

अगली फिल्म की शूटिंग से पहले योग सीख रही हैं दीपिका पादुकोण

 Written By: IANS
 Published : Jul 04, 2020 02:25 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 02:25 pm IST

योगाभ्यास का दीपिका के किरदार से क्या संबंध है, इस पर निर्माताओं ने चुप्पी साध रखी है।

दीपिका पादुकोण सीख रही हैं योग- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण सीख रही हैं योग Image Source : INSTAGRAM: @DEEPIKAPADUKONE

मुंबई: शकुन बत्रा की आगामी फिल्म में दीपिका पादुकोण को शामिल होने की घोषणा जब से की गई है तब से उनके प्रशंसक उनके किरदार के बारे में जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, दीपिका ने हाल ही में अपने किरदार के लिए तैयारी करने के रूप में योग सीखना शुरू कर दिया है। 

एक करीबी सूत्र के अनुसार, शकुन बत्रा के निर्देशन में शूटिंग शुरू करने से पहले दीपिका पादुकोण ने योग सीखना शुरू कर दिया है। यह फिल्म के लिए उनकी तैयारी का एक हिस्सा है। हालांकि यह अभी तक समझ नहीं आया है कि इससे फिल्म में उनको किस तरह से मदद मिलेगी क्योंकि फिलहाल उनके किरदार के बारे में खुलासा नहीं किया गया है।

दीपिका पादुकोण ऐसे कर रही हैं अपनी अपकमिंग मूवी की तैयारी

योगाभ्यास का उनके किरदार का क्या संबंध है इस पर निर्माताओं ने चुप्पी साध रखी है।

इसी के साथ अभिनेत्री हर रोज स्क्रिप्ट के कुछ हिस्सों को पढ़ रही हैं क्योंकि वह शूटिंग के आगाज तक वह अपने किरदार के साथ अपने तालमेल को नहीं खोना चाहती हैं।

अगर यह लॉकडाउन नहीं होता तो अभी तक फिल्म की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा श्रीलंका में पूरा कर लिया जाता और अब लॉकडाउन खत्म होते ही फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन