1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. …और इस तरह दीपिका पादुकोण के लिए अब तक का सबसे मुश्किल गाना बन गया ‘पद्मावती’ का 'Ghoomar'

…और इस तरह दीपिका पादुकोण के लिए अब तक का सबसे मुश्किल गाना बन गया ‘पद्मावती’ का 'Ghoomar'

 Published : Oct 26, 2017 01:24 pm IST,  Updated : Oct 26, 2017 01:25 pm IST

दीपिका पादुकोण इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ वक्त पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब इसका पहला गाना भी जारी कर दिया गय है। गाने को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है...

deepika- India TV Hindi
deepika

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ वक्त पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब इसका पहला गाना भी जारी कर दिया गय है। दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गए गाने 'घूमर' में वह दीयों को अपने हाथों में घुमाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस गाने को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है, वही दीपिका को उनके लुक के लिए फैंस से काफी प्रशंसा हासिल हो रही है। अपनी इस गाने को लेकर दीपिका का कहना है कि यह उनके द्वारा अब तक किए गए गानों में से सबसे ज्यादा मुश्किल था।

संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्म में शीर्ष भूमिका निभा रहीं दीपिका ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, "'घूमर' गीत अब तक किए गए गीतों से सबसे अधिक मुश्किल था, लेकिन साथ ही मजेदार।" घूमर' गाना बुधवार को जारी किया गया। इसमें समृद्ध राजपूत संस्कृति और परंपराओं को दिखाया गया है। इसमें दीपिका ने भारी आभूषण और कपड़े पहने हैं और वह शानदार प्रस्तुति देते नजर आ रही हैं।

'पद्मावती' में दीपिका के अलावा शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अभिनेता शाहिद कपूर फिल्म में दीपिका के पति महारावल रतन सिंह की भूमिका में हैं, जबकि रणवीर अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं। मध्ययुगीन दिल्ली के शासक अलाउद्दीन खिलजी की रानी पद्मावती से प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (इरफान खान का बड़ा खुलासा, मुझे मर्दों ने भी दिया इंटिमेट होने का ऑफर)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन