1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खुलासा: पद्मावती के लिए दीपिका, रणवीर और शाहिद में से किसे मिल रहे हैं सबसे ज्यादा पैसे?

खुलासा: पद्मावती के लिए दीपिका, रणवीर और शाहिद में से किसे मिल रहे हैं सबसे ज्यादा पैसे?

 Published : Oct 12, 2017 12:53 pm IST,  Updated : Oct 12, 2017 12:53 pm IST

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पद्मावती’ आखिरकार 1 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।

DEEPIKA PADUKONE, RANVEER SINGH, SHAHID KAPOOR PAID IN PADMAWATI- India TV Hindi
DEEPIKA PADUKONE, RANVEER SINGH, SHAHID KAPOOR PAID IN PADMAWATI

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पद्मावती’ आखिरकार 1 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। निर्देशक संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में दीपिका जहां रानी पद्मिनी की भूमिका में हैं, वहीं शाहिद कपूर उनके पति राजा रत्न सिंह के किरदार में हैं। अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में हैं।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। लेकिन लोगों को जानने की उत्सकुता है कि आखिर दीपिका, रणवीर और शाहिद को इस फिल्म के लिए कितने पैसे मिल रहे हैं। चलिए हम आपकी इस उत्सुकता का जवाब देते हैं और बता देते हैं कि किसे कितने रुपये मिल रहे हैं।

जिम सर्भ

सबसे पहले बात करते हैं जिम सर्भ की। जिम इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी के सेवक हैं, उन्हें इससे पहले नीरजा में विलेन के किरदार में देखा गया थो, जिम को इस फिल्म के लिए 70 लाख रुपये मिल रहे हैं।

अदिति राव हैदरी

ब्यूटीफुल एक्ट्रेस अदिति फिल्म में मेहरुनिशा की भूमिका में हैं। फिल्म में उनका क्या रोल है इसके बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया है। इस फिल्म के लिए अदिति राव हैदरी को 85 लाख रुपये मिले हैं।

शाहिद कपूर

DEEPIKA PADUKONE, RANVEER SINGH, SHAHID KAPOOR PAID IN PADMAWATI
DEEPIKA PADUKONE, RANVEER SINGH, SHAHID KAPOOR PAID IN PADMAWATI

अभिनेता शाहिद कपूर जो फिल्म में राजा रत्नसेन की भूमिका में हैं, उन्हें इस फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये मिल रहे हैं।

रणवीर सिंह

DEEPIKA PADUKONE, RANVEER SINGH, SHAHID KAPOOR PAID IN PADMAWATI
DEEPIKA PADUKONE, RANVEER SINGH, SHAHID KAPOOR PAID IN PADMAWATI

इस फिल्म में सबसे ज्यादा जिसकी चर्चा हो रही है वो रणवीर सिंह हैं। अपने लुक से उन्होंने लोगों को अपना फैन बना लिया। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उनका लुक और ट्रेलर में उनका प्रदर्शन काबिले तारीफ हैय़ इस फिल्म के लिए रणवीर को 8 करोड़ रुपये मिले हैं।

दीपिका पादुकोण

DEEPIKA PADUKONE, RANVEER SINGH, SHAHID KAPOOR PAID IN PADMAWATI
DEEPIKA PADUKONE, RANVEER SINGH, SHAHID KAPOOR PAID IN PADMAWATI

फिल्म की जान यानी रानी पद्मिनी की भूमिका निभा रहे हैं दीपिका पादुकोण। इससे पहले दीपिका मस्तानी बनकर लोगों के बीच जादू जगा चुकी हैं। इस फिल्म में उनका रॉयल अवतार देखने को मिल रहा है, इस फिल्म के लिए दीपिका ने 11 करोड़ रुपये लिए हैं।

यानी शाहिद, रणवीर और दीपिका में सबसे ज्यादा पैसे किसी ने लिए हैं तो वो हैं दीपिका। कोई शक नहीं कि दीपिका अच्छी एक्ट्रेस हैं, और वो इतने पैसे डिजर्व भी करती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन