1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने शेयर की 'पीकू' के सेट से इरफान खान के साथ टेनिस खेलते हुए पुरानी वीडियो, लिखा-प्लीज वापिस आ जाओ

दीपिका पादुकोण ने शेयर की 'पीकू' के सेट से इरफान खान के साथ टेनिस खेलते हुए पुरानी वीडियो, लिखा-प्लीज वापिस आ जाओ

 Published : May 09, 2020 10:21 am IST,  Updated : May 09, 2020 10:30 am IST

इरफान खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पीकू' के रिलीज हुए 5 साल पूरे हो गए हैं। दीपिका ने इरफान को याद करते हुए एक वीडियो शेयर की है।

deepika padukone and irrfan khan- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण और इरफान खान Image Source : SOCIAL MEDIA

बॉलीवुड के शानदार एक्टर इरफान खान ने निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में हैं। इरफान खान 29 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। कोलन इंफेक्शन की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरफान खान की फिल्म पीकू को 8 मई को पांच साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में इरफान के साथ दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह इरफान खान के साथ पीकू के सेट पर टेनिस खेलती नजर आ रही हैं।

वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- प्लीज वापिस आ जाओ ना इरफान। इस वीडियो को अभी तक 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फैन्स इस पोस्ट पर कमेंट भी कर रहे हैं।

बीते दिन दीपिका ने इरफान खान के साथ पीकू के सेट से एक और तस्वीर शेयर की थी जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने पीकू की एक गाना शेयर किया था। दीपिका ने लिखा- लम्हे गुजर गए, चेहरे बदल गए। रेस्ट इ पीस मेरे प्यारे दोस्त। इस गाने को अनुपम रॉय ने लिखा है। 

इरफान खान के निधन की खबर सुनने के बाद दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक ब्लैक स्क्रीन की फोटो शेयर की थी। उन्होंने टूटे हुए दिल की इमोजी के साथ #Irrfankhan लिखा था।

दीपिका और इरफान की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह अपना इंटरव्यू बीच में छोड़कर इरफान से मिलने चली जाती हैं। वीडियो दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म XXX: Return of Xander Cage के प्रीमियर का है। वीडियो में दीपिका मीडिया से बातचीत कर रही हैं। जैसे ही इरफान खान वहां आते हैं तो दीपिका इंटरव्यू बीच में छोड़कर उनसे मिलने के लिए चली जाती हैं। वह उन्हें गले लगाकर कहती हैं मेरे सबसे फेवरेट इंसान।

आपको बता दें इरफान खान को 2018 में न्यूएंड्रोक्राइन होने के बारे में पता चला था। जिसके बाद वह इलाज के लिए लंदन चले गए थे। जहां से इलाज कराने के लगभग एक साल बाद वह वापिस मुंबई आ गए थे। वापिस आने के बाद इरफान ने फिल्म अंग्रेजी मीडियम भी की। यह फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन