1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण को याद आए स्कूल के दिन, शेयर किया रिपोर्ट कार्ड

दीपिका पादुकोण को याद आए स्कूल के दिन, शेयर किया रिपोर्ट कार्ड

 Published : Oct 01, 2019 06:52 am IST,  Updated : Oct 01, 2019 08:29 am IST

दीपिका पादुकोण को अपने स्कूल के दिनों की याद आ रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना रिमार्क कार्ड शेयर किया है।

Deepika padukone- India TV Hindi
Deepika padukone Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह आए दिन अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। इस बार दीपिका को अपने स्कूल के दिनों की याद आ गई है और उन्होंने अपना स्कूल रिमार्क कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दीपिका के इन रिमार्क पर रणवीर सिंह ने भी क्यूट कमेंट किए हैं।

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपने रिमार्क कार्ड की तीन फोटोज शेयर की हैं। इन रिमार्क को पढ़कर आप समझ सकते हैं दीपिका स्कूल के समय में कितनी शरारती थीं। रिमार्क्स में लिखा है- दीपिका बहुत बाद करती है, दीपिका को निर्देशों को पालन करना सीखना चाहिए और दीपिका दिन में सपने देखती है।

दीपिका के इन रिमार्क्स पर रणवीर सिंह ने कमेंट किया है। हां टीचर दीपिका को निर्देश फॉलो करना सीखना चाहिए।

Ranveer Singh
Image Source : INSTAGRAMRanveer Singh

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। यह फिल्म जनवरी 2020 में रिलीज होगी।  इसी के साथ दीपिका रणवीर के साथ फिल्म 83 में नजर आने वाली हैं। 83 में वह कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाते नजर आने वाली हैं।

Also Read:

शाहरुख खान के डुप्लीकेट ने इंटरनेट पर लगाई आग!

राजकुमार राव-मौनी रॉय की फिल्म 'मेड इन चाइना' का दूसरा गाना 'सानेडो' हुआ रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन