1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Valentine’s Day से पहले ही दीपिका पादुकोण ने फैंस से किया खूबसूरत वादा

Valentine’s Day से पहले ही दीपिका पादुकोण ने फैंस से किया खूबसूरत वादा

 Published : Feb 13, 2018 07:57 am IST,  Updated : Feb 13, 2018 07:57 am IST

दीपिका पादुकोण के शानदार अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पद्मावत’ को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया है। अब भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार बेहतरीन कमाई कर रही है। फिल्म में दीपिका की भूमिका को खासतौर पर पसंद किया गया है। वहीं दूसरी ओर...

Deepika- India TV Hindi
Deepika

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के शानदार अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पद्मावत’ को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया है। अब भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार बेहतरीन कमाई कर रही है। फिल्म में दीपिका की भूमिका को खासतौर पर पसंद किया गया है। वहीं दूसरी ओर इन दिनों फैंस सोशल मीडिया पर दीपिका का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वैलेंटाइन वीक को लेकर सभी में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। अब दीपिका के फैंस ने प्रॉमिस डे पर उनकी फिल्म का फस्र्ट-डे, फस्र्ट-शो देखने का वादा किया।

अब ऐसे में दीपिका पादुकोण भी कहा चुप रहने वाली थीं। उन्होंने भी अपने फैंस से एक खूबसूरत वादा कर दिया। उन्होंने प्रशंसकों से ताउम्र प्यार करते रहने का वचन दिया। फैंस से मिल रहे प्यार से अभिभूत, दीपिका ने ट्वीट किया, 'कुछ मीटिंग्स को निपटाते हुए जब बाहर निकली तो सुबह से प्रशंसकों द्वारा किए जा रहे प्रॉमिस पर नजर पड़ी। वास्तव में इस चीज ने मेरा दिल छू लिया! और मैं वादा करती हूं उम्रभर आप सभी से प्यार करूंगी!"

गौरतलब है कि फिल्मकार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ऐतिहासिक फिल्म ‘पद्मावत’ लंबे वक्त तक काफी विरोध झेलने के बावजूद सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म में दीपिका को रानी पद्मावती की भूमिका में देखा गया। फिल्म में उनके अलावा शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन