1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मशहूर अदाकार दीप्ति नवल को मिली धमकी, बिट्कॉइन के जरिए मांगी गई फिरौती

मशहूर अदाकार दीप्ति नवल को मिली धमकी, बिट्कॉइन के जरिए मांगी गई फिरौती

 Published : Aug 03, 2018 02:06 pm IST,  Updated : Aug 03, 2018 02:06 pm IST

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा दीप्ति नवल से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। खबरों के मुताबिक बिटकॉइन के जरिए उनसे करीब 4 लाख रुपए की मांग की गई है। इस मामले में अब दीप्ति से मुंबई के वर्सोवा में स्थित पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी है।

Deepti Naval - India TV Hindi
Deepti Naval

नई दिल्ली: हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा दीप्ति नवल से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। खबरों के मुताबिक बिटकॉइन के जरिए उनसे करीब 4 लाख रुपए की मांग की गई है। इस मामले में अब दीप्ति से मुंबई के वर्सोवा में स्थित पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी है। उनका कहना है कि एस ईमेल का माध्यम से उनसे यह फिरौती मांगी गई है। पैसा मांगने वाले ने दावा किया है कि अगर वह उसकी बात नहीं मानतीं तो वह शख्स उनकी ब्राउजिंग हिस्ट्री को सोशल मीडिया पर लीक कर देगा। गौरतलब है कि दीप्ति को मंगलवार की देर रात यह मेल मिला।

इसके बाद दीप्ति ने बुधवार का इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उन्हें 24 घंटे के भीतर 5600 डॉलर की देने की मांग की है। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया जो वह उनकी इंटरनेट ब्राउजिंग को सार्वजनिक कर देगा। बता दें कि 5600 डॉलर भारत में 3.9 लाख रुपए के बराबर होते हैं। अब पुलिस ने यह केस साइबर सेल को दे दिया है। (ये भी पढ़ें:- 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के डायरेक्टर हुए गिरफ्तार, 34 Cr की GST के फ्रॉड का आरोप )

हालांकि साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार इस तरह के धमकी भरे स्कैम मेल आना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्हें इसे इग्नोर करना चाहिए। वहीं दूसरी ओर दीप्ति का भी कहना है कि, "मुझे इस बारे में कोई बात नहीं करनी और न ही अब मुझे इसे लेकर कोई परेशानी हो रही है। क्योंकि ट्रैश मेल ऐसी धमकियों का मिलना आम है।" (ये भी पढ़ें:- सोनाली बेंद्रे की हेल्थ को लेकर पति गोल्डी बहल ने सोशल मीडिया पर दी ये जानकारी )

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।