1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B'day Dev Anand: एक सदाबहार एक्टर जिसका अंदाज़ था निराला

Happy B'day Dev Anand: एक सदाबहार एक्टर जिसका अंदाज़ था निराला

 Published : Sep 26, 2016 12:22 pm IST,  Updated : Sep 26, 2016 12:22 pm IST

बॉलीवुड के दिवंगत दिग्गज अभिनेता देव आनंद को उनके खास अंदाज के लिए जाना जाता है। उनका यह अंदाज ही तो उन्हें देव आनंद बनाता है। सदाबहार अभिनेता ने हमेशा जिंदगी को आनंद के रूप में लिया।

dev anand- India TV Hindi
dev anand

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिवंगत दिग्गज अभिनेता देव आनंद को उनके खास अंदाज के लिए जाना जाता है। उनका यह अंदाज ही तो उन्हें देव आनंद बनाता है। सदाबहार अभिनेता ने हमेशा जिंदगी को आनंद के रूप में लिया। उनके भीतर की जिंदादिली ने उन्हें कभी बूढ़ा नहीं होने दिया। उनका अंदाज उनके हजारों-लाखों चाहने वालों के भीतर आज भी जवान है। देव आनंद ने बॉलीवुड में दो दशक तक राज किया। अभिनय के साथ ही उन्होंने लेखन, निर्देशन, फिल्म निर्माण में न केवल अपना हाथ अजमाया, बल्कि सफलता के शिखर को भी छुआ। उनकी अदा इतनी आकर्षक थी कि लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते थे। लड़कियों के बीच वह खासतौर पर लोकप्रिय थे।

इसे भी पढ़े:-

देव आनंद का जन्म 26 सितंबर, 1923 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के उस हिस्से में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। देव आनंद का असली नाम धर्मदेव पिशोरीमल आनंद था। उनके पिता पिशोरीमल आनंद पेशे से वकील थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गुरदासपुर के घोरता गांव में हुई। उन्होंने डलहौजी में सेक्रेड हार्ट स्कूल से मैट्रिक तक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने सरकारी कॉलेज लाहौर से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

देव के भाई चेतन आनंद और विजय आनंद भी भारतीय सिनेमा में सफल निर्देशक थे। उनकी बहन शील कांता कपूर प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक शेखर कपूर की मां हैं।

देव आनंद को फिल्म में पहला मौका 1946 में प्रभात स्टूडियो की फिल्म 'हम एक हैं' में मिला। हालांकि फिल्म फ्लॉप होने से दर्शकों के बीच वह अपनी पहचान नहीं बना सके। इसी फिल्म के निर्माण के दौरान प्रभात स्टूडियो में उनकी दोस्ती गुरुदत्त से हो गई। दोनों में तय हुआ कि जो पहले सफल होगा, वह दूसरे को सफल होने में मदद करेगा, और जो भी पहले फिल्म निर्देशित करेगा, वह दूसरे को अभिनय का मौका देगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन