1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B'day Dev Anand: एक सदाबहार एक्टर जिसका अंदाज़ था निराला

Happy B'day Dev Anand: एक सदाबहार एक्टर जिसका अंदाज़ था निराला

 Published : Sep 26, 2016 12:22 pm IST,  Updated : Sep 26, 2016 12:22 pm IST

बॉलीवुड के दिवंगत दिग्गज अभिनेता देव आनंद को उनके खास अंदाज के लिए जाना जाता है। उनका यह अंदाज ही तो उन्हें देव आनंद बनाता है। सदाबहार अभिनेता ने हमेशा जिंदगी को आनंद के रूप में लिया।

dev anand
dev anand

देव ने 1954 में कल्पना कार्तिक के साथ शादी की, लेकिन उनकी शादी अधिक समय तक नहीं चल सकी। कल्पना ने बाद में एकाकी जीवन को गले लगा लिया। देव ने अपने बेटे सुनील आनंद को फिल्मों में स्थापित करने के लिए बहुत प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो सके। उनकी बेटी का नाम देविना आनंद है। देव को वर्ष 1993 में फिल्मफेयर 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' और 1996 में स्क्रीन वीडियोकॉन 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया। बाद में उन्होंने अमेरिकी फिल्म 'सांग ऑफ लाइफ' का निर्दशन भी किया। प्रेम कहानी पर आधारित इस संगीतमय फिल्म की शूटिंग अमेरिका में हुई। फिल्म में मुख्य भूमिका देव आनंद ने निभाई, जबकि अन्य सभी कलाकार अमेरिकी थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन