1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली' को लेकर सामने आई बड़ी खबर, शिवगामी पर बनेगा फिल्म का प्रीक्वल

'बाहुबली' को लेकर सामने आई बड़ी खबर, शिवगामी पर बनेगा फिल्म का प्रीक्वल

 Published : Jul 05, 2018 02:33 pm IST,  Updated : Jul 05, 2018 03:26 pm IST

एस.एस.राजामौली के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली: द बिगनिंग' और 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया। फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर से वाहवाही हासिल हुई। फिल्म के पहले भाग ने ही इसके दूसरी हिस्से के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी थी।

baahubali- India TV Hindi
baahubali

नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने फिल्मकार एस.एस.राजामौली के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली: द बिगनिंग' और 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया। फिल्म को न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर से वाहवाही हासिल हुई। फिल्म के पहले भाग ने ही इसके दूसरे हिस्से के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी थी। 'बाहुबली' का क्रेज लोगों पर कुछ ऐसा चढ़ा कि इसके गेम्स और कॉमिक्स भी देखने को मिली। यहीं दीवानगी अब एक फिर से फैंस के देखने को मिलने वाली है। दरअसल हाल ही में 'बाहुबली' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।

दरअसल खबर आई है कि बाहुबली 2 के बाद अब इस फिल्म का अब प्रीक्वल भी बनाया जाएगा। कहा जा रहा है कि 'बाहुबली' सीरीज का अहम किरदार शिवगामी पर इसका प्रीक्वल आधारित होगा। बता दें कि अभिनेत्री राम्या कृष्नन के किरदार का नाम शिवगामी था, जो बाहुबली की मां की भूमिका में दिखी थीं। इस फिल्म के लिए राजामौली ने फिल्म ‘प्रस्थानम’ के डायरेक्टर देव कट्टा के साथ हाथ मिला लिया है, अब दोनों मिलकर इस का निर्देशन करेंगे। हालांकि बता दें कि यह कोई फिल्म नहीं बल्कि वेब सीरीज के रूप में दर्शकों के सामने पेश होगी।

इस सीजन के बारे में बात करते हुए देव कट्टा ने कहा है कि, "राजामौली सर के साथ 'द राइजिंग ऑफ शिवगामी' के लिए हाथ मिलाने पर मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है।" गौरतलब है कि देव कट्टा इन दिनों अपनी तेलुगू फिल्म 'प्रस्थानम' की तैयारियों में भी काफी व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म में वह संजय दत्त के साथ काम करने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन