1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dhadak Box Office Collection Day 6: जाह्नवी और ईशान के रोमांस का जादू बरकरार, अब तक कर चुकी है इतनी कमाई

Dhadak Box Office Collection Day 6: जाह्नवी और ईशान के रोमांस का जादू बरकरार, अब तक कर चुकी है इतनी कमाई

 Published : Jul 26, 2018 01:47 pm IST,  Updated : Jul 26, 2018 01:47 pm IST

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अभिनय से सजी फिल्म 'धड़क' की कमाई छठे दिन भी जारी है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी 20 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म का आंकड़ा 50 करोड़ रुपए के करीब जा पहुंचा है।

Dhadak- India TV Hindi
Dhadak

नई दिल्ली: जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अभिनय से सजी फिल्म 'धड़क' की कमाई छठे दिन भी जारी है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी 20 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म का आंकड़ा 50 करोड़ रुपए के करीब जा पहुंचा है। फिल्म ने 6 दिनों 48 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया, "शुक्रवार-8.71 करोड़, शनिवार- 11.04 करोड़, रविवार- 13.92 करोड़, सोमवार- 5.52 करोड़, मंगलवार- 4.76 करोड़, बुधवार- 4.06 करोड़, कुल- 48.01 करोड़ रुपए।"

फिल्म पहले ही दिन से शानदार कमाई कर रही है। बता दें कि इस फिल्म से जाह्नवी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है। वहीं दूसरी ओर ईशान खट्टर की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। इससे पहले वह ईरानी फिल्मकार माजिद मजिदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में नजर आ चुके हैं।

दोनों ही सितारों ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया है। करीब 70 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म जल्द ही अपनी लागत निकालने में कामयाब होगी। अपनी इस फिल्म को लेकर जाह्नवी और ईशान भी काफी उत्साहित हैं। हालांकि दोनों कलाकारों ने अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में भी कोई कमी नहीं छोड़ी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन