1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आज भी क्यों खुद को न्यूकमर समझ रहे है धर्मेंद्र, शेयर की खूबसूरत यादें

आज भी क्यों खुद को न्यूकमर समझ रहे है धर्मेंद्र, शेयर की खूबसूरत यादें

 Published : Jun 15, 2018 07:10 am IST,  Updated : Jun 15, 2018 07:10 am IST

धर्मेंद्र ने फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है। आज वह कई सितारों के लिए प्रेरणा माने जाते हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान हर तरह के चुनौतिपूर्ण किरदारों को बखूबी पर्दे प उतारा है। लेकिन वहीं दूसरी ओर धर्मेंद्र का कहना है कि वह अब भी खुद को किसी न्यूकमर जैसा महसूस करते हैं।

Dharmendra - India TV Hindi
Dharmendra

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है। आज वह कई सितारों के लिए प्रेरणा माने जाते हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान हर तरह के चुनौतिपूर्ण किरदारों को बखूबी पर्दे प उतारा है। लेकिन वहीं दूसरी ओर धर्मेंद्र का कहना है कि वह अब भी खुद को किसी न्यूकमर जैसा महसूस करते हैं। हाल ही में उन्होंने राज कपूर, दिलीप कुमार और देव आनंद जैसे महान कलाकारों के साथ खुद की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि वह अब भी हिंदी फिल्म उद्योग में खुद को नवागंतुक जैसा महसूस करते हैं।

धर्मेद्र ने बुधवार को यह ट्वीट किया, जहां उन्होंने राज कपूर, दिलीप कुमार और देव आनंद के साथ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों की श्रृंखला साझा की। उन्होंने कहा, "मेरे पसंदीदा लोगों के बीच होने में ही मेरी खुशी है। मैं अब भी खुद को साहनेवाल (पंजाब) से आया न्यूकमर समझता हूं, जिसका अपने पसंदीदा कलाकारों के साथ फोटो खिंचवाने में जिसका दिल धड़कता है।"

धर्मेद्र ने कहा, "एक भावुक पल। मैं अपने हीरो, दिलीप, राज और देव को मिस करता हूं।" गौरतलब है कि धर्मेंद्र इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बीते गुरुवार को ही उनकी इस फिल्म का टीजर जारी किया गया है। फिल्म में एक बार फिर से उनके साथ दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल दिखाई दे रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन