1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धर्मेंद्र ने तेज बारिश का वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा- सभी अपना ख्याल रख रहे हैं?

धर्मेंद्र ने तेज बारिश का वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा- सभी अपना ख्याल रख रहे हैं?

 Published : May 30, 2020 10:08 pm IST,  Updated : May 30, 2020 10:08 pm IST

धर्मेंद्र इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो लॉकडाउन से पहले ही अपने फार्महाउस चले गए थे।

धर्मेंद्र ने शेयर किया वीडियो- India TV Hindi
धर्मेंद्र ने शेयर किया वीडियो Image Source : INSTAGRAM: @AAPKADHARAM

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों लॉकडाउन में अपने फार्महाउस पर समय बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने टिड्डों का एक वीडियो शेयर कर फैंस से कहा था कि इनसे सावधान रहिए। अब उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें बहुत तेज बारिश हो रही है। उन्होंने लोगों से सलामती की दुआ करते हुए सभी से सुरक्षित रहने की अपील की है।

धर्मेंद्र ने अपने फार्महाउस का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'कुछ दिनों पहले भारी बारिश हुई थी। मैं उम्मीद करता हूं कि सभी अपना ध्यान रख रहे हैं। लव यू हमेशा।'

बता दें कि इन दिनों टिड्डी दल ने राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में आतंक मचाया हुआ है। एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें घर की छत पर हजारों की संख्या में टिड्डियां बैठी हुई हैं। उन्होंने बताया कि जब वो 10वीं क्लास में थे, तब उनका भी टिड्डियों से सामना हुआ था। इससे बहुत सावधान रहिए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन