1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: 'बापू दे दे थोड़ा कैश' के साथ ढिंचैक पूजा की हुई वापसी

VIDEO: 'बापू दे दे थोड़ा कैश' के साथ ढिंचैक पूजा की हुई वापसी

 Published : Jul 25, 2017 12:03 pm IST,  Updated : Jul 25, 2017 12:04 pm IST

ढिंचैक पूजा को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने बेसिर-पैर के गानों और अपनी बेसुरी आवाज से सोशल मीडिया पर पिछले कुछ वक्त से काफी हंगामा मचाया हुआ है। अब एक बार फिर से उन्होंने अपने नए गाने (बापू दे दे थोड़ा कैश) के साथ सोशल मीडिया...

pooja- India TV Hindi
pooja

नई दिल्ली: ढिंचैक पूजा को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने बेसिर-पैर के गानों और अपनी बेसुरी आवाज से सोशल मीडिया पर पिछले कुछ वक्त से काफी हंगामा मचाया हुआ है। अब एक बार फिर से उन्होंने अपने नए गाने 'बापू दे दे थोड़ा कैश' के साथ सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। ढिंचैक पूजा ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर अपना नया सॉन्ग अपलोड किया है। सिर्फ ये गाना ही नहीं बल्कि उनका पहला सॉन्ग 'सेल्फी मैंने ले ली आज' भी उनके इस अकाउंट पर फिर से दिखने को मिल रहा है। लेकिन उनके इस नए गाने की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ ढिंचैक पूजा की आवाज सुनाई दे रही है और वीडियो में अंतरिक्ष में डॉलर उड़ते हुए दिख रहे हैं। साथ ही गाने की लिरिक्स भी चल रहे हैं।

बता दें कि ढिंचैक पूजा ने हाल ही में अपने एक अनवेरिफाइड अकाउंट से अपने इस वीडियो के बारे में जानकारी दी थी। वैसे कुछ वक्त पहले ही यूट्यूब से ढिंचैक पूजा के सभी गानों को हटा दिया गया था। दरअसल कथप्पा सिंह नाम के एक आदमी ने दावा किया था ढिंचैक पूजा ने गानों को चुराकर अपने वीडियो बनाए हैं।

गौरतलब है कि ढिंचैक पूजा को इससे पहले 'दिलों का शूटर' गाने में देखा गया था। इसमें लाल रंग के स्कूटर को चलाती हुईं अपनी तारीफें करती नजर आ रही थीं। हालांकि इस गाने में बिना हैलमेट ड्राइविंग के लिए काफी विवाद हुआ था। (VIDEO: कटरीना को ऐसे पुशअप्स करते देख दंग रह जाएंगे आप)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन