1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलीप कुमार फेफड़े में संक्रमण के चलते हिंदुजा अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

दिलीप कुमार फेफड़े में संक्रमण के चलते हिंदुजा अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

 Reported By: Joyeeta Mitra Suvarna
 Published : Jun 29, 2021 10:03 pm IST,  Updated : Jun 29, 2021 10:13 pm IST

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को फेफड़े में संक्रमण के चलते आज सुबह हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Dilip Kumar- India TV Hindi
दिलीप कुमार फेफड़े में संक्रमण के चलते हिंदुजा अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर Image Source : INSTAGRAM/PAKSHCHANNEL

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को फेफड़े में संक्रमण के चलते आज सुबह हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता की हालत स्थिर बताई जा रही है। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ये गैर कोविड-19 केंद्र है।

यहां के डॉक्टर नितिन गोखले, अरुण शाह, और डॉक्टर जलील फारुकी उनका इलाज कर रहे थे, डॉक्टर जलील फारूकी दिलीप कुमार की सारी केस हिस्ट्री जानते हैं और लीलावती अस्पताल से उनका इलाज कर रहे हैं। जांच से पता लगा था कि उनके फेफड़ों के बाहर तरल पदार्थ एकत्र हो गया था, ट्रीटमेंट के बाद उस तरल पदार्थ को निकाला गया। 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन