1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dilip Kumar Health Update: ICU में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं दिलीप कुमार, हालत स्थिर

Dilip Kumar Health Update: ICU में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं दिलीप कुमार, हालत स्थिर

 Published : Jun 06, 2021 07:36 pm IST,  Updated : Jun 06, 2021 07:43 pm IST

दिलीप कुमार की सेहत को लेकर एक अपडेट सामने आया है, अभिनेता को बाइलेटरल प्लूरल इन्फ्यूजन डायगनोस किया गया है। उन्हें ऑक्सीनज सपोर्ट पर रखा गया है।

दिलीप कुमार- India TV Hindi
ICU में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं दिलीप कुमार, हालत स्थिर Image Source : INSTAGRAM/PAKSHCHANNEL

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की सेहत को लेकर नया अपडेट सामने आया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अभिनेता को बाइलेटरल प्लूरल इन्फ्यूजन डायगनोस किया गया है, जिसके चलते डॉक्टर्स ने उन्हें ऑक्सीनज सपोर्ट पर रखा गया है। अभिनेता फिलहाल आईसीयू में हैं, उनकी हालत स्टेबल है। 

उनके शरीर मे हीमोग्लोबिन (खून की कमी है)। डॉक्टर की टीम ने उनके करीब 6 टेस्ट किए हैं, जो रेगुलर बेसिस पर होता था।

गौरतलब है कि दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत के चलते रविवार सुबह हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी एवं मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो ने बताया कि कुमार (98) को सुबह करीब साढ़े आठ बजे उपनगर खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन