1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dilip Kumar Health Update: अभिनेता के लंग्स से दोबारा निकाला गया पानी, हालत स्थिर

Dilip Kumar Health Update: अभिनेता के लंग्स से दोबारा निकाला गया पानी, हालत स्थिर

 Reported By: Joyeeta Mitra Suvarna
 Published : Jul 01, 2021 03:35 pm IST,  Updated : Jul 01, 2021 03:35 pm IST

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की हेल्थ को लेकर खबर आ रही है कि डॉक्टर्स की टीम ने अभिनेता के लंग्स में जमे पानी को निकाल लिया है।

Dilip Kumar- India TV Hindi
 अभिनेता के लंग्स से दोबारा निकाला गया पानी, हालत स्थिर Image Source : INSTAGRAM/PAKSHCHANNEL

दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार को 29 जून को लंग्स में एक बार फिर पानी भर जाने की वजह से हिंदुजा अस्पताल खार में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज डॉक्टर नितिन गोखले और डॉक्टर अरुण शाह  कर रहे हैं। अभिनेता के लंग्स से पानी निकाल दिया गया है, और उनकी सेहत अभी ठीक है। उन्हें अस्पताल से दो-तीन दिन के अंदर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

बता दे दिलीप कुमार को 6 जून को सांस लेने की शिकायत की वजह से इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनके लंग्स में उस वक्त भी पानी भर गया था। 5 दिन के बाद 11 जून को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी और अब 18 दिन के बाद फिर उन्हें अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन