1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलीप कुमार की हेल्थ को लेकर छपी खबर पर भड़के उनके दोस्त, कहा अफवाह न फैलाएं

दिलीप कुमार की हेल्थ को लेकर छपी खबर पर भड़के उनके दोस्त, कहा अफवाह न फैलाएं

 Published : Oct 30, 2018 10:46 am IST,  Updated : Oct 30, 2018 10:53 am IST

अपने समय के दिग्गज स्टार दिलीप कुमार की सेहत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उसके बाद से ही दिलीप कुमार की हेल्थ से जुड़ी तरह-तरह की खबर सामने आ रही है।

दिलीप कुमार- India TV Hindi
दिलीप कुमार

नई दिल्ली: अपने समय के दिग्गज स्टार दिलीप कुमार की सेहत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उसके बाद से ही दिलीप कुमार की हेल्थ से जुड़ी तरह-तरह की खबर सामने आ रही है। इन्हीं सभी खबरों का खंडन करते हुए उनके करीबी दोस्त ने एक ट्वीट किया कि दिलीप कुमार की हेल्थ से जुड़ी झूठी खबर तो न फैलाएं साथ ही उन्होंने लिखा कि सबकुछ ठीक है। फैजल फारुखी ने एक ऑनलाइन अंग्रेजी पॉर्टल को टैग करते हुए लिखा कि गलत और झूठी न्यूज न फैलाएं।

बता दें कि कुछ समय से लगातार दिलीप कुमार की तबीयत खराब चल रही हैं और उनके हेल्थ से जुड़ी खबर आती रहती है। हर 15 दिन के अंतराल में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है। कुछ दिन पहले यह भी खबर आई थी कि दिलीप कुमार को बुखार है और फिर से उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया है ।

बता दें कि दिलीप जी की सेहत के बारे में उनकी पत्नी सायरा बानो समय-समय पर अपडेट देती रहती हैं । एक वही हैं जो हर पल उनका ख्याल रख रही हैं । दोनों का कोई बच्चा नहीं है। पिछले दिनों सुभाष घई ने कहा था कि दिलीप साहब को इस हाल में देखकर दुखी हो जाता हूं । दिलीप कुमार अपने जमाने के सुपरस्टार रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1944 में फिल्म 'ज्वार भाटा' से की थी। बॉलीवुड में दिलीप कुमार और मधुबाला की प्रेम कहानी के चर्चे भी खूब हुए थे लेकिन वो प्यार पर्दे तक ही सीमित रहा। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन