1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन सायशा सहगल ने दिया बेटी को जन्म

दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन सायशा सहगल ने दिया बेटी को जन्म

 Published : Jul 24, 2021 05:35 pm IST,  Updated : Jul 24, 2021 05:49 pm IST

दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन सायशा सहगल के घर खुशखबरी आई है। सायशा ने बेटी को जन्म दिया है।

Sayyeshaa Saigal and Aarya - India TV Hindi
Sayyeshaa Saigal and Aarya  Image Source : INSTAGRAM/ SAYYESHAA

दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन सायशा सहगल के घर खुशखबरी आई है। सायशा ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी सायशा के रिश्तेदार विशाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी। 

अमिताभ बच्चन ने हैदराबाद में शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, साथ में नजर आएंगे प्रभास और दीपिका पादुकोण

विशाल ने ट्वीट किया- 'इस खबर को ब्रेक करने के लिए बहुत ज्यादा खुश हूं। अंकल बनकर बहुत अच्छा लग रहा है, मेरे भाई जैमी (आर्या) और सायशा के घर बेटी का जन्म हुआ है। शूट के बीच इस खुशखबरी को पाकर अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पा रहा हूं। इन दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। मेरे बेबी गर्ल पर भगवान की कृपा बनी रहे।' 

सायशा सहगल ने साल 2019 साउथ इंडियन अभिनेता आर्या से 10 मार्च को शादी की थी। जबकि 14 मार्च को चेन्नई में वेडिंग रिसेप्शन पार्टी रखी। इस शादी समारोह में सायरा बानो शरीक हुई थीं। आपको बता दें, सायशा सहगल ने अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सायशा ने दिलीप कुमार के गुजर जाने के बाद उनके साथ की अपने बचपन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी। 

Tokyo Olympics 2020: मीराबाई चानू ने देश को दिलाया पहला मेडल, बॉलीवुड सितारे दे रहे हैं बधाई

इस पोस्ट में सायशा ने कैप्शन में लिखा- 'मैं अपने आपको खुशनसीब समझती हूं कि मैंने अपना बचपन लेजेंड के साथ बिताया। इन्हें दुनिया दिलीप कुमार के नाम से जानती है। मेरे लिए वो हमेशा मेरे नेक दिल फूफा नाना रहेंगे। जिनके सआथ मैंने गाया और डांस किया। उनका जाना एक युग का अंत है।' 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन