1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नरगिस दत्त संग दिलीप कुमार ने शेयर की अपनी थ्रोबैक तस्वीर, फैंस कर रहे हैं कमेंट्स

नरगिस दत्त संग दिलीप कुमार ने शेयर की अपनी थ्रोबैक तस्वीर, फैंस कर रहे हैं कमेंट्स

 Published : Jun 13, 2021 08:17 pm IST,  Updated : Jun 13, 2021 08:17 pm IST

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार ने सोशल मीडिया पर नरगिस दत्त के साथ अपनी पुरानी तस्वीर को शेयर किया है। जिसे देखकर फैंस कमेंट करते नजर आ रहे हैं।   

Dilip KUmar- India TV Hindi
Dilip Kumar Image Source : INSTAGRAM/PAKSHCHANNEL

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अब हिंदुजा अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें बीते रविवार को सांस लेने की तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर को सुनकर उनके फैंस काफी खुश हैं, और अपने पसंदीदा अभिनेता के लिए सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। 

दिलीप कुमार की पत्नी अभिनेत्री सायरा बानो का मीडिया से बात की है, जिसमें उनका कहना है कि दिलीप की तबीयत में अब सुधार हो रहा है। साथ ही उन्होंने सभी फैंस को उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद दिया। घर जाते वक्त दिलीप कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया कि हर कोई उनकी थ्रोबैक फोटो को खूब पसंद कर रहा है। 

दिलीप ने इस फोटो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें उनके साथ नरगिस दिलीप कुमार के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में सभी पोज देते नजर आ रहे हैं। थ्रोबैक फोटो को शेयर करते हुए अभिनेता ने इसे कैप्शन दिया, 'पता नहीं यह तस्वीर कब और कहां क्लिक की गई थी?'

उनके इस पोस्ट पर फैंस खूब रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि फिल्म 'बेबीलोन' की है, जिसमें दिलीप कुमार नरगिस साथ थे। एक अन्य फैन ने लिखा: 'बेबीलोन' की शूटिंग के दौरान की खूबसूरत तस्वीर।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन