1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलीप कुमार ने शब-ए-बारात की बधाई दी, रितेश ने पिता विलास संग शेयर की दिग्गज एक्टर की तस्वीर

दिलीप कुमार ने शब-ए-बारात की बधाई दी, रितेश ने पिता विलास संग शेयर की दिग्गज एक्टर की तस्वीर

 Published : Apr 10, 2020 11:23 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 11:23 pm IST

दिलीप कुमार ने शब-ए-बारात के मौके पर अपने फैन्स को शुभकामनाएं दी।  दिलीप ने ताजा तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।

दिलीप कुमार ने...- India TV Hindi
दिलीप कुमार ने शब-ए-बारात की बधाई दी

मुंबई: महान अभिनेता दिलीप कुमार ने ट्विटर के माध्यम से शब-ए-बारात पर शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "शब-ए-बारात पर आप सब की शुभकामनाओं और दुआओं के लिए धन्यवाद। आप सभी को भी मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।"

प्रशंसकों ने 97 वर्षीय बॉलीवुड आइकन की पोस्ट पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके लिए प्रार्थना की।

एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, "आपके लिए प्रार्थना करता हूं, अल्लाह खुश रखे सर।"

एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "सर, आपके स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं।"

अभिनेता ने हाल ही में ट्विटर पर एक संदेश साझा करते हुए नागरिकों से आग्रह किया कि वे घर पर रहें।

उन्होंने लिखा, "मैं आप सभी से कोरोनावायरस प्रकोप से बचने के लिए घर पर रहने का आग्रह करता हूं।

दवा भी, दुआ भी

औरों से फसाला भी

गरीब की खिदमत

कमजोर की सेवा भी .."

रितेश देशमुख ने पिता विलासराव देशमुख संग शेयर की दिलीप कुमार की फोटो

आज अभिनेता रितेश देशमुख ने पिता विलासराव देशमुख संग दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की एक तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीर के साथ कैप्शन में रितेश ने लिखा है- मेरे पिता विलास राव देशमुख अपने पसंदीदा स्टार दिलीप कुमार के साथ। दिलीप साहब आपके अचछे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन