1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलजीत दोसांझ ने की करीना कपूर की तारीफ, कहा- वो अद्भुत हैं

दिलजीत दोसांझ ने की करीना कपूर की तारीफ, कहा- वो अद्भुत हैं

 Published : Dec 19, 2018 04:14 pm IST,  Updated : Dec 19, 2018 04:14 pm IST

"करीना मैम अद्भुत इनसान हैं। उनके साथ दूसरी बार काम कर रहा हूं। उनके साथ मैंने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म की थी।"

करीना-दिलजीत- India TV Hindi
करीना-दिलजीत

मुंबई: फिल्म 'उड़ता पंजाब' के बाद आगामी फिल्म 'गुड न्यूज' में दोबारा करीना कपूर खान के साथ काम काम कर रहे अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने कहा कि वह करीना का आदर करते हैं और उन्हें अद्भुत इनसान मानते हैं। दिलजीत ने कहा, "करीना मैम अद्भुत इनसान हैं। उनके साथ दूसरी बार काम कर रहा हूं। उनके साथ मैंने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म की थी।"

उन्होंने कहा, "उनमें घमंड नहीं है। वह सेट पर आते ही पेशेवर तरीके से काम करती हैं और हर किसी के साथ उनका दोस्ताना संबंध है। वह बहुत अच्छी हैं और प्रशंसा की हकदार हैं।" 'गुड न्यूज' में अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह एक कॉमेडी और पारिवारिक फिल्म है। इसमें अक्षय और करीना शादीशुदा जोड़े की भूमिका में दिखेंगे, जो एक बच्चा चाहते हैं।

वहीं पंजाबी जोड़े की भूमिका निभा रहे दिलजीत और कियारा भी यही चाहते हैं। राज मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म 19 जुलाई, 2019 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन