दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) को अपनी पंजाबी जड़ों पर गर्व है, लेकिन अभिनेता-गायक दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में भी काम करने के लिए तैयार हैं। दिलजीत ने यहां आईएएनएस को बताया, "मुझे दक्षिण भारतीय फिल्में पसंद हैं..एक्शन और सबकुछ। मेरा मेकअप आर्टिस्ट दक्षिण से है। वह मुझे दक्षिण भारतीय सुपरस्टार्स के नाम बताते रहता है। अगर मुझे वहां से अच्छी फिल्म करने का प्रस्ताव मिलता है तो मैं करूंगा।"
Related Stories
फिल्म 'जट्ट एंड जूलियट' के अभिनेता ने 2011 में फिल्म 'द लायन ऑफ पंजाब' से पंजाब में अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने 'उड़ता पंजाब' (2016) से बॉलीवुड में आगाज किया है।
उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि मैंने पंजाब से अपना सफर शुरू किया। मुझे लगता है कि जो मैं पंजाबी भाषा में अभिव्यक्त कर सकता हूं, उसे उसी अंदाज में अंग्रेजी या हिंदी में अभिव्यक्त नहीं कर सकता।"
विभिन्न परियोजनाओं के अलावा, दिलजीत की झोली में 'गुड न्यूज' और 'अर्जुन पटियाला' जैसी फिल्में हैं।
Also Read:
कार्तिक आर्यन उदयपुर में 'लव आज कल 2' की कर रहे हैं शूटिंग, स्कूल यूनिफॉर्म में आए नज़र
सलमान खान ने 'Bharat' का नया पोस्टर किया रिलीज, पोस्टर में नजर आया दर्द