1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: शादी के बंधन में बंधे दीपिका और शोएब, इस्लामिक रीति-रिवाजों से हुआ निकाह

VIDEO: शादी के बंधन में बंधे दीपिका और शोएब, इस्लामिक रीति-रिवाजों से हुआ निकाह

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Feb 23, 2018 10:36 am IST,  Updated : Feb 23, 2018 10:38 am IST

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम गुरुवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बता दें कि इन दोनों की मुलाकात इसी शो के दौरान हुई थी, और जल्द ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने मुंबई की चकाचौंध और ग्लैमर्स की दुनिया से हटकर भोपाल में...

Dipika - India TV Hindi
Dipika

नई दिल्ली: छोटे पर्दे के लोकप्रिय शो 'ससुराल सिमर का' में नजर आने वाली जोड़ी दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम गुरुवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बता दें कि इन दोनों की मुलाकात इसी शो के दौरान हुई थी, और जल्द ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने मुंबई की चकाचौंध और ग्लैमर्स की दुनिया से हटकर भोपाल में अपने परिवार के साथ एक निजी समारोह में पूरे रीति रिवाजों के साथ शादी की। कुछ वक्त पहले ही इन्होंने भोपाल में ही सरसों खेतों के बीच एक DDLJ के राज और सिमरन के स्टाइल में प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाया था। जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

पिछले तीन दिनों से इनकी हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसी कई रस्में निभाई जा रही थी। अब गुरुवार को दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने इस्लामिक रीति-रिवाजों से निकाह किया। गुलाबी और गोल्डन रंग के सरारा में दीपिका बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। उन्होंने गोल्ड और सिल्वर रंग की ज्वैलरी के साथ माथे पर टीका और पासा भी पहना है। इसके अलावा गले में रानी हार उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। वहीं पिंक और गोल्डन कलर की शेरवानी में शोएब भी काफी हैंडसम नजर आए।

खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि शोएब के साथ निकाह के लिए दीपिका ने अपना धर्म भी बदल लिया है। सिर्फ इतना ही नहीं इस निकाह के कारण दीपिका का नाम भी बदलकर 'फैजा' हो गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अब तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। खबरों के अनुसार शोएब और दीपिका अब हिन्दू रीति रिवाजों से भी शादी करने वाले हैं। फिलहाल इनके इस निकाह के कई वीडियो और तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन