1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कभी ऐसी दिखती थी दिशा पाटनी, देखिए 'तब और अब' की तस्वीरें, कितना बदल गया अंदाज

कभी ऐसी दिखती थी दिशा पाटनी, देखिए 'तब और अब' की तस्वीरें, कितना बदल गया अंदाज

 Published : Dec 23, 2020 08:38 am IST,  Updated : Dec 23, 2020 08:51 am IST

दिशा ने फिल्मी करियर की शुरूआत 2015 में तमिल फिल्म से की थी। लेकिन उससे पहले वो मॉडलिंग किया करती थी। उनकी तब की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

दिशा पाटनी - तब और अब- India TV Hindi
दिशा पाटनी - तब और अब Image Source : INSTAGRAM/DISHAPATANI

एमएस धोनी फेम एक्ट्रेस दिशा पाटनी जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही फिट और फाइन उनकी बॉडी है। उनकी हालिया फिल्म मलंग में दिशा के ग्लेमरस रूप की काफी तारीफ हुई थी। आजकल दिशा पाटनी के कॉलेज और मॉडलिंग के शुरूआती दिनों के कुछ फोटो वायरल हो रहे हैं। इनमें दिशा बेहद प्यारी और मासूम दिख रही हैं। लेकिन बीते कुछ सालों में मासूम सी दिखने वाली दिशा कितनी ग्लेमरस और मेच्योर हुई है, ये इन फोटो से देखा जा सकता है। 

Disha Patani
Image Source : INSTAGRAM/DISHAPATANIदिशा पाटनी - तब और अब

हालांकि दिशा के फिल्मी करियर की शुरूआत तमिल फिल्म लोफर से हुई लेकिन बॉलीवुड में भी उनकी एक जगह बन चुकी है। आइए देखते हैं कि फिल्मी दुनिया का हिस्सा बनने से पहले दिशा कैसी दिखती थी और अब उनमें कितना बदलाव आया है। 

Disha Patani
Image Source : INSTAGRAM/DISHAPATANIदिशा पाटनी तब और अब

दिशा ने अपने मॉडलिंग करियर में कई विज्ञापनों में काम किया है। उनका पहला विज्ञापन एक कोल्ड क्रीम बताया जा रहा है जिसमें वो काफी खूबसूरत दिखी थी। उन्होंने अपने ऑडिशन के दिनों में कई तरह की तस्वीरें खिंचवाई और कई फोटो शूट्स में काम किया। 

Disha Patani
Image Source : INSTAGRAM/DISHAPATANIदिशा पाटनी - तब और अब

दिशा को असली पहचान मिली सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म एमएस धोनी में। इस फिल्म के बाग उन्होने बागी के जरिए और लोकप्रियता हासिल की। 

Disha Patani
Image Source : INSTAGRAM/DISHAPATANIदिशा पाटनी तब और अब

दिशा के हाथ में अभी कई नए प्रोजेक्ट हैं जिसमे सलमान खान के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म राधे है। दिशा टाइगर श्राफ के साथ रिलेशनशिप में हैं और टाइगर की बहन कृष्णा के साथ उनकी बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर  देखी जा सकती है। 

Disha Patani
Image Source : INSTAGRAM/DISHAPATANIदिशा पाटनी तब और अब

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन