1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भूमि पेडनेकर और कोंकणा सेन शर्मा की 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' इस दिन हो रही है रिलीज

भूमि पेडनेकर और कोंकणा सेन शर्मा की 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' इस दिन हो रही है रिलीज

 Written By: IANS
 Published : Sep 03, 2020 11:12 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 11:13 pm IST

फिल्म में आजादी की तलाश कर रही दो बहनों की कहानी बताई गई है। कोंकणा इसमें डॉली के किरदार में नजर आएंगी, जबकि भूमि को किट्टी की भूमिका में देखा जाएगा।

dolly kitty aur woh chamakte sitare release date- India TV Hindi
'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी Image Source : INSTAGRAM: @BHUMIPEDNEKAR

मुंबई: भूमि पेडनेकर और कोंकणा सेनशर्मा अभिनीत फिल्म 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' 18 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में आजादी की तलाश कर रही दो बहनों की कहानी बताई गई है। कोंकणा इसमें डॉली के किरदार में नजर आएंगी, जबकि भूमि को किट्टी की भूमिका में देखा जाएगा।

अपने किरदार के बारे में कोंकणा कहती हैं, "डॉली की जिंदगी कुछ ऐसी है जिसे हम अकसर देखते रहे हैं। अपने सीधे-साधे पति से बहस करने वाली एक पत्नी जो उससे नाखुश है, दो लड़कों की मां, जिन्हें वह मुश्किल से ही समझ पाती है, वह बस एक आरामदायक जिंदगी जीने का ख्वाब देखती है, जो उसकी पहुंच से बाहर है। बागी बनने की अपनी जिद में वह इस बात से अनजान रहती है कि कुछ मायनों में वह कितनी खुशकिस्मत है। यह इस दिशा में उसके एहसास होने का सफर है जो मजेदार होने के साथ दिल को छू लेने वाली भी है।"

मास्क को लेकर जागरुकता फैलाने आगे आईं भूमि पेडनेकर

भूमि अपने किरदार किट्टी पर कहती हैं, "सपनों से भरी हुई एक मनमौजी लड़की, जिसके सफर की शुरुआत अपनी बहन के साथ होती है। इस सफर में वह खुद को एक नए इंसान के तौर पर पाती है। सफर के तमाम-उतार में उसे आखिरकार समझ में आता है कि उसके सपनों को हकीकत में बदलने की राह में किस तरह की चीजें आती हैं।"

अलंकृता श्रीवास्तव द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन