1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईडी ने की रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक से पूछताछ, सोमवार को फिर लगानी होगी हाजिरी

ईडी ने की रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक से पूछताछ, सोमवार को फिर लगानी होगी हाजिरी

 Written By: IANS
 Published : Aug 09, 2020 02:43 pm IST,  Updated : Aug 09, 2020 02:57 pm IST

रिया चक्रवर्ती को भी ईडी के द्वारा सोमवार को एक और दौर पूछताछ करने के लिए बुलाया जाएगा।

Rhea Chakraborty sushant singh case- India TV Hindi
ईडी ने की रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक से पूछताछ Image Source : INSTAGRAM: @RHEA_CHAKRABORTY

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मामले में अपनी जांच को जारी रखते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती को वित्तीय लेनदेन के संबंध में दूसरी बार सवालों के घेरे में लाया गया। शनिवार को दोपहर के करीब शोविक ईडी के कार्यालय में उपस्थित हुए थे और उन्हें 18 घंटे से भी ज्यादा समय के बाद रविवार को सुबह सात बजे के आसपास वहां से वापस निकलते हुए देखा गया।

अधिकारियों के मुताबिक, उनसे पूछताछ कर रही ईडी की टीम को कथित तौर पर उन्होंने गोलमोल या असंतुष्टिजनक जवाब दिए, जिसके चलते उन्हें सोमवार को फिर से तलब किए जाने की संभावना है।

सुशांत मामला : महाराष्ट्र सरकार ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक काम करेंगे

इसके अलावा, रिया चक्रवर्ती को भी ईडी के द्वारा सोमवार को एक और दौर पूछताछ करने के लिए बुलाया जाएगा। शुक्रवार को उनसे आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी।

दिवंगत अभिनेता के पिता कृष्ण किशोर सिंह के द्वारा अपने बेटे के वित्तीय मामलों से संबंधित कुछ विषयों पर सवाल करने के लिए पटना पुलिस के साथ शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद ईडी अन्य बातों के साथ ही साथ मनी-लॉन्ड्रिंग के एंगेल को भी टटोल रही है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन